आज दिनांक 26/03/2021 को भारतीय स्टेट बैंक रासेक मुजफ्फरपुर के एनपीए ऋणी हरेंद्र प्रसाद पिता राम स्वार्थ प्रसाद एवं रीता देवी निवासी दामोदरपुर शाहजहां उर्फ डुमरी के विरुद्ध का’र्रवाई कर मकान कब्जा किया गया। ऋणी के द्वारा बकाया राशि चुकता नहीं करने पर बैंक द्वारा सरफैसी एक्ट अंतर्गत नोटिस सूचना दिया गया, परंतु लगातार डिफॉल्ट रहने के कारण बैंक के अनुरोध पर श्रीमान जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय मुजफ्फरपुर द्वारा भौतिक कब्जा हेतु पूर्व सूचना भी ऋणी को दिया गया। परंतु उसके बाद भी ऋण राशि चुकाने में विफल रहे। तत्पश्चात श्रीमान जिला मजिस्ट्रेट द्वारा भौतिक कब्जा हेतु S.D.M East कार्यालय को निर्देशित किया गया।
प्रकरण में जिला प्रशासन द्वारा मैडम ज्योतिलता राजस्व पदाधिकारी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर पुलिस बल के सहयोग से दिनांक 26/03/2021 को हरेंद्र प्रसाद के मकान को कब्जा कर सील बंद किया गया।

कब्जा के दौरान आसपास के सैकड़ों लोग उपस्थित थे। कब्जा के दौरान बैंक के तरफ से सुजीत झा मुख्य प्रबंधक सार्क मुजफ्फरपुर एवं रिकवरी एजेंसी ब्लू लोटस के प्रतिनिधि श्री आदित्य कुमार ,श्री दयानंद कुमार, कुमार रोशन, वीरेश कुमार, संत सुमन एवं राजेश झा उपस्थित थे।
NPA खाता धारकों के द्वारा भी बकाया नहीं जमा करने पर आगे भी आवश्यक रूप से ज’ब्ती का’.र्रवाई की जाएगी।











Leave a Reply