Bihar Board Class 12 Result 2021: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2021 का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट आज यानी 26 मार्च, दिन शुक्रवार को जारी किया जाएगा। बिहार बोर्ड की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा के नतीजे दोपहर तीन बजे घोषित होंगे। बिहार बोर्ड रिजल्ट को ऑनलाइन ही जारी करेगा। बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक बेवसाइट onlinebseb.in , biharboardonline.bihar.gov.in व biharboardonline.com पर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे। बोर्ड के अनुसार, 2021 में इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए करीब साढ़े 13 लाख छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें से कुल 7.03 लाख छात्र और 6.46 लाख छात्राएं शामिल हैं।
अगर आप चाहते हैं कि रिजल्ट जारी होते ही आपको मोबाइल पर अलर्ट या नोटिफिकेशन आ जाए तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए लिंक पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, आपको लाइव हिंदुस्तान सबसे पहले नोटिफिकेशन भेजेगा जिसमें दिए गए लिंक पर क्लिक कर आप रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
नीचे दिए गए लिंक पर करें रजिस्ट्रेशन
रिजल्ट जारी होने के बाद बिहार बोर्ड सप्लीमेंट्री की प्रक्रिया को शुरू करेगा। राज्य के 1,443 केंद्रों में 01-13 फरवरी 2021 के बीच इंटरमीडिएट परीक्षा को आयोजित किया गया था। आपको बता दें कि बिहार इस साल बोर्ड परीक्षा लेने वाला पहला राज्य था। इसके बाद बिहार बोर्ड ही सबसे पहले बोर्ड परीक्षा के नतीजे भी जारी कर रहा है। परीक्षा कोविड-19 के निर्देशों के अनुसार आयोजित की गई थी। बोर्ड की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार, परीक्षा के दौरान फेस मास्क पहनना अनिवार्य था।









Leave a Reply