BIHARBreaking NewsSTATE

लालू के बड़े भाई महावीर राय का नि’धन, तेजस्वी ने दी श्रद्धांजलि, सीएम ने जताया शो’क

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े भाई महावीर राय के निधन पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वह मेरे प्यारे चाचा थे, उनका प्यार हमें और हमारे पूरे परिवार को हमेशा मिलता रहा। तेजस्वी ने कहा कि उनके निधन से हमारा पूरा परिवार शोकाकुल और मर्माहत है। ईश्वर उनकी आत्मा को चिर शांति दे। 

महावीर राय के निधन का समाचार पाते ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने इंदिरा गांधी आर्युविज्ञान संस्थान जाकर दिवंगत चाचा के अंतिम दर्शन किए और उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पूर्व मंत्री सह विधायक तेजप्रताप यादव, राज्यसभा सांसद मीसा भारती, राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, पूर्व मंत्री आलोक मेहता, अब्दुलबारी सिद्दीकी, पूर्व विधायक भोला यादव, विधान पार्षद रामचंद्र पूर्वे सहित राजद नेताओं ने महावीर राय के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

सीएम नीतीश ने जताया शोक
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े भाई महावीर यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.