दीपक कुमार ।गायघाट
गायघाट। प्रखंड अन्तर्गत लदौर और शबास के बीच रजुआ पुल निर्माण को लेकर जान माल बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन 27 मार्च शनिवार को आयोजित की गई है। चार सूत्री मांगो को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ।बागमती के बाए तटबंधों को सीघ्र निमार्ण कार्य, वर्षो से अधूरे पड़े रजुआ पुल निर्माण, लदौर भगवती स्थान से रजुआ तक सड़क , बागमती नदी के बीच बसे परिवार को पूर्णवास की वयवस्था करने आदि मांग शामिल हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता जान माल बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रसाद यादव और रजुआ पुल निर्माण संघर्ष समिति के संयोजक डां अनिल कुमार झा के संचालन में सफल आयोजन को लेकर धरना प्रदर्शन का आयोजन रखा गया है। इस दौरान मदन झा, कैलाश सिंह, भज्जन सिंह, गोपाल सिंह, रमण सिंह, जयवीर यादव,प्रवीण सिंह,संजीत सहनी आदि मौजूद रहेंगे।









Leave a Reply