BIHARBreaking NewsCRIMEMUZAFFARPURSTATE

गायघाट ; न’शे में हं’गामा कर रहे युवक को पुलिस ने गिर’फ्तार ,थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूचना पर की का’रवाई

दीपक कुमार। गायघाट

गायघाट। थाना क्षेत्र के महमदपुरा सुरा गांव में शराब पीकर हंगामा करने करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान गांव के ही स्वागरथ सहनी के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने बताया कि मामले सूचनाएं मिलीं थी एक युवक शराब के नशे में हंगामा कर रहा है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उक्त ननशेड़ी को धर दबोचा।पुलिस उत्पाद उलंघन मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगें की कार्रवाई कर रही है। उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। बता दें कि कटरा एवं मनियारी में जहरीली शराब पीने से हुई मौत मामले को लेकर पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी ज़ारी है। आगामी होली पर्व को लेकर पुलिस सक्रिय होकर गाडिय़ों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.