Breaking NewsSTATE

हो जाएं सावधान: उल्‍टी, बेचैनी और पेट द’र्द कोरोना के नए स्‍ट्रेन के हैं लक्षण

नई दिल्‍ली. देश में कोरोना (Corona) के नए स्‍ट्रेन (strain) के मरीज तेजी से बढ़ने लगे हैं.कोरोना के नए मामले सामने आने के साथ ही कोरोना सं’क्रमित मरीजों की संख्‍या एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगी है. कोरोना का नया संक्रमण सीधे गले, फेफड़े और दिमाग पर असर कर रहा है, जिसके कारण मरीज में उल्‍टी, बेचैनी और पेट द’र्द और डायरिया जैसी ‘शि’कायत देखने को मिल रही है.

दिल्‍ली के दो सरकारी अस्‍पतालों में भर्ती कोरोना मरीजों में पेट में दर्द, उल्‍टी और डायरिया जैसे लक्षण देखे जा रहे हैं. कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्‍टरों का कहना है कि कोरोना के नए स्‍ट्रेन ने मरीजों में अलग तरीके से हमला करना शुरू कर दिया है. दिल्ली में कोरोना के करीब 6.50 लाख मामले का चुके हैं. इनमें से अधिकतर मरीजों में बु’खार, सांस लेने में दि’क्कत, सूखी खां’सी जैसे लक्षण दिखे हैं.

पहले ही तरह ही मरीजों में महक न आना और खाने का स्‍वाद न महसूस कर पाना भी कोरोना के नए स्‍ट्रेन के लक्षण हैं. राजीव गांधी सुपरस्पेशयलिटी अस्पताल के डॉक्‍टरों के मुताबिक मरीजों में पेट दर्द और बेचैनी की शिकायत देखी गई है. इनमें से अधिकतर मरीज गंभीर हालत वाले हैं. साथ ही पुरानी बीमारी से भी पीड़ित हैं.

देश में 5 महीने बाद कोरोना केस 50 हजार के पार
बता दें कि देशभर में पिछले 24 घंटे में कारोना वायरस संक्रमण के 53,476 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 251 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या एक करोड़ 17 लाख 87 हजार 534 हो गई है. देश में अब तक 1 करोड़ 12 लाख 31 हजार 650 लोग रिकवर हो चुके हैं, जबकि इस समय 3 लाख 95 हजार 192 एक्टिव केस हैं. पिछले 24 घंटे में हुई मौतों के बाद देश में मृतकों की संख्या बढ़कर अब 1 लाख 60 हजार 692 हो गई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.