नई दिल्ली. सरकार ने मंगलवार को घोषणा की कि देश में एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग कोविड-19 रोधी टीका (Anti covid 19 Vaccine) लगवाने के पात्र होंगे. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि यह निर्णय किया गया कि अब 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोग टीका लगवाने के पात्र होंगे. गौरतलब है कि पहले 45 वर्ष से अधिक आयु के गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोग टीका लगवाने के पात्र थे. अब 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोग कोविड-19 रोधी टीका लगवा सकेंगे.
यहां जानें कुछ अहम सवालों के जवाब
को-विन2.0 पोर्टल पर कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
पात्र व्यक्ति चरण-दर-चरण प्रक्रिया के माध्यम से अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से को-विन2.0 पोर्टल पर पंजीकरण कर सकेंगे.
स्टेप 1- को-विन एप्लीकेशन का उपयोग करें, या http://www.cowin.gov.in पर लॉग ऑन करें
स्टेप 2- अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें. अपना अकाउंट बनाने के लिए ओटीपी मिलेगी. ओटीपी दर्ज कर और ‘वेरिफाइ’ बटन पर क्लिक करें.
स्टेप 3- इसके बाद आप वैक्सीनेशन के रजिस्ट्रेशन से जुड़े पेज पर रिडायरेक्ट हो जाएंगे. यहां आपको फोटो आईडी प्रूफ चुनना होगा. इसके साथ हीअपना नाम, उम्र, लिंग की जानकारी देकर और जो आईडी प्रूफ चुना है उसे अपलोड करें.
स्टेप 4- रजिस्ट्रेशन के लिए जानकारी दर्ज करने के बाद, ‘रजिस्टर’ बटन पर क्लिक करें.
स्टेप 5- पंजीकरण पूरा हो जाने के बाद; सिस्टम ‘अकाउंट डिटेल’ दिखाएगा.
स्टेप 6- ‘Add More’ बटन पर क्लिक करके इस मोबाइल नंबर से संबंधित तीन और लोगों को जोड़ा जा सकता है.
स्टेप 7- अपॉइंटमेंट की जानकारी देने वाला एक बटन होगा.
स्टेप 8- अपनी पसंद के अनुसार राज्य, जिला, ब्लॉक और पिन कोड द्वारा पसंद का टीकाकरण केंद्र खोजें. यहां दिनांक और अवैलबिलटी की जानकारी मिलेगी.
स्टेप 9- बुक बटन पर क्लिक करें.
स्टेप 10- एक बार अपॉइंटमेंट बुक हो जाने के बाद, आप अपॉइंटमेंट के एक दिन से पहले इसे रिशिड्यूल भी कर सकते हैं.
- कब से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन?केंद्र ने राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों से 45 साल या इससे अधिक आयु के लोगों को कोविड-19 टीकाकरण अभियान में शामिल करने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाने की खातिर पत्र लिखा और कहा कि को-विन पोर्टल पर इन लोगों का पंजीकरण एक अप्रैल से शुरू हो जाएगा.
- क्या किसी प्रमाण पत्र की जरूरत है?केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा, ‘एक अप्रैल से 45 वर्ष से 59 वर्ष के लोगों को टीका लगवाने के लिए किसी अन्य बीमारी से ग्रसित होने के प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं होगी.’ भूषण ने कहा कि इन लोगों का पंजीकरण संभव बनाने के लिए को-विन पोर्टल में आवश्यक बदलाव किया जा रहा है और एक जनवरी, 1977 के बाद जन्मे लोग एक अप्रैल से इस पर पंजीकरण करा सकेंगे.’
- कौन से सरकारी आईडी कार्ड दिखा सकते हैं?टीकाकरण केंद्र पर आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, PAN कार्ड, हेल्थ इंश्योरेंस स्मार्ट कार्ड, पेंशन डॉक्यूमेंट, बैंक/पोस्ट ऑफिस पासबुक, मनरेगा जॉब कार्ड, MP/MLA/MLC कार्ड, सरकारी कर्मियों का सर्विस आईडी कार्ड, नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर के तहत जारी स्मार्ट कार्ड दिखा कर वैक्सीनेशन करा सकते हैं.
- आप पारिवार के सदस्यों के लिए अपॉइंटमेंट कैसे बुक कर सकते हैं?हर डोज के लिए किसी भी समय लाभार्थी के लिए केवल एक ही लाइव अपॉइंटमेंट होगा. एप्लीकेशन पर अपॉइंटमेंट की जा सकती है. जहां आप निर्धारित टीकाकरण के दिन से पहले अपनी पसंद की तारीख और स्थान चुन सकते हैं. उदाहरण के लिए, 2 अप्रैल के लिए आप अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं और अवैलबिलटी के अनुसार एक स्लॉट आवंटित किया जाएगा. इसके अलावा भी आगे के अवैलबल स्लॉट के लिए किसी भी तारीख पर अपॉइंटमेंट बुक की जा सकती है.
- दूसरी खुराक के लिए कैसे लें अपॉइंटमेंट?पहली खुराक की अपॉइंटमेंट की तारीख के 29वें दिन उसी COVID टीकाकरण केंद्र में दूसरी खुराक के लिए एक स्लॉट भी बुक हो जाएगा. यदि कोई लाभार्थी पहली खुराक के लिए अपॉइंटमेंट रद्द करता है, तो दोनों खुराक की अपॉइंटमेंट रद्द कर दी जाएगी.
- कितने अस्पताल हैं शामिल?टीकाकरण के इस अभियान में आयुष्मान भारत पीएमजेएवाई के तहत 10,000 निजी अस्पतालों, सीजीएचएस के तहत सूचीबद्ध 600 से अधिक निजी अस्पतालों और राज्य सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के तहत अन्य निजी अस्पतालों में वैक्सीनेशन हो सकता है.
- स्मार्टफोन ना हो तो क्या करें?अगर आपके पास स्मार्टफोन नहीं है तो ऑन-साइट पंजीकरण की सुविधा होगी ताकि पात्र लाभार्थी चिह्नित टीकाकरण केंद्रों में जाकर अपना पंजीकरण करवा सकें और टीकाकरण करा सकें. अगर आप चाहें तो किसी और के फोन से भी अपना नंबर देकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.
- क्या होगा वैक्सीन का दाम?COVID-19 वैक्सीन सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दी जाएगी, जबकि लोगों को निजी अस्पतालों में इसका भुगतान करना होगा. निजी अस्पताल वैक्सीन की प्रति खुराक 250 रुपये तक शुल्क ले सकते हैं.
- अब तक कितने लोगों का हुआ टीकाकरण?देश में 23 मार्च तक लोगों को टीके की 5.21 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों को लिखे पत्र में कहा कि कोविड-19 का टीका लगाने संबंधी राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह (एनईजीवीएसी) उपलब्ध वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर टीकाकरण मुहिम के सभी पहलुओं का मार्गदर्शन कर रहा है.
- वैक्सीनेशन के दो चरणों की हो चुकी है शुरुआतदेश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान की शुरूआत 16 जनवरी को हुई थी और सबसे पहले डाक्टरों सहित स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया. इसके बाद कोविड के खि’लाफ अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों को टीकाकरण अभियान के तहत लाया गया. एक मार्च को अगले चरण में 60 वर्ष से अधिक आयु और गंभीर बी’मारियों से ग्रसित 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीकाकरण के दायरे में लाया गया था.









Leave a Reply