BIHARBreaking NewsSTATE

घंटों जाम में फं’सी बस, दम घु’टने से मासूम की गयी जान, पुलिस ने श’राब माफियाओं के खि’लाफ चलाया था तला’शी अभियान

बिहार के नवादा जिले में शरा’ब को लेकर चल रही जांच जा’नलेवा साबित होगा, शायद किसी ने सोचा न था। घट’ना रजौली के दिबौर घाटी की बतायी जा रही है, जहां जांच के दौरान जाम में घंटों फंसी एक बस के भीतर दम घुटने से दो माह के मासूम की कथित मौ’त हो गयी। घ’टना का वीडियो वायरल होने के बाद से प्रशासनिक महकमे में ह’ड़कम्प मचा है। 

घ’टना जाम में फंसी जीवन ज्योति बस संख्या जेएच 09 एक्स 3587 में मंगलवार की सुबह की बताई जा रही है। झारखंड के रांची से बिहार के पटना जिले के बख्तियारपुर लौट रहे मां-दादी की गोद में ही मासूम की मौ’त हो गई। बताया जा रहा है कि रजौली थाना क्षेत्र के दिबौर घाटी में जाम में बस घंटों फंसी रही और इसी दौरान बच्चे की मौत हुई। मौ’त दम घुट’ने से हुई या फिर किसी और कारण से यह स्पष्ट नहीं है, परंतु वीडियो में मौ’त की वजह जाम के कारण दम घु’टना बताया जा रहा है। 

वीडियो बस में सवार किसी यात्री द्वारा शूट किया गया है। कहा जा रहा है कि रजौली चेक पोस्ट पर जांच होने की वजह से बस 5 घंटे से दिबौर घाटी में जाम में फंसी थी। खाना-पानी नहीं मिलने के कारण बच्चे का दम घुट गया, जिससे उसकी मौत हो गई है। वीडियो में नवादा के डीएम से आग्रह किया गया है कि इस पर तुरंत संज्ञान लेकर जाम हटवाएं और यात्री बसों को आसानी से निकलने दें नहीं तो और भी जानें जा सकती हैं। 

मृ’त बच्चे की दादी का है बयान 
वीडियो में मृ’त बच्चे की दादी सरिता देवी बता रही हैं कि वह बच्चे व उसकी मां के साथ घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में उसकी त’बियत बि’गड़ गयी। नवादा पहुंचने पर बच्चे को एक निजी क्लीनिक में दिखाया गया, जहां डॉक्टर ने बच्चे को देखते ही कहा कि 2 घंटे पहले ही उसकी मौ’त हो चुकी है। यात्रियों के मुताबिक बच्चे का श’व लेकर परिजन गि’रियक में ही उतर गए।

यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर इस तरह की घ’टना हुई है तो बहुत दु’र्भाग्यपूर्ण है। मैं इसकी जांच करवाता हूं। जांच में जो भी दो’षी पाया जाएगा, उसके खि”लाफ स’ख्त कार्र’वाई की जाएगी। 
– यशपाल मीणा, डीएम, नवादा 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.