दीपक कुमार। गायघाट
गायघाट। शराब बरामद मामले में फ़रार चल रहे दो शराब धंधेबाज को पुलिस ने अलग अलग जगहों से छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए धंधेबाजों की पहचान कुढनी थाना क्षेत्र के केरमाडीह गांव निवासी स्वर्गीय दशरथ पासवान के पुत्र भोला पासवान वहीं दूसरे की पहचान वैशाली ज़िले के शुभई गांव निवासी विनय पासवान के पुत्र संतोंष कुमार उर्फ संतोष भारती के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने बताया कि बीते दिनो पहले दरभंगा मुजफ्फरपुर एनएच पर बबुरबन्नी चौक के समीप एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई थी। इस मामले में दोनों के विरुद्ध शराब बरामद मामले में उत्पाद उलंघन के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।बीती रात गायघाट थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई। इस दौरान दोनों धंधेबाजों को धर दबोचा। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार, एएसआई गोपाल प्रसाद, एसआई अनिल राम दल बल के साथ मौजूद थे।









Leave a Reply