BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

सरला श्रीवास स्मृति महापर्व /विश्व कठपुतली दिवस के रूप में “पुरखा पुरनिया” के साथ बिहार की सुप्रसिद्ध लोकगायिका अनीता कुमारी की अध्यक्षता में हुआ आयोजन

दिनांक 21 मार्च को सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान द्वारा राष्ट्रीय स्तर की युवा समाजसेवी,संस्कृतीकर्मी, कठपुतली कलाकार ,सांस्कृतिक दूत ,स्त्री रत्न सरला श्रीवास का प्रथम पुण्यतिथि पर यादों का जश्न के रुप में मालीघाट में सरला श्रीवास स्मृति महापर्व /विश्व कठपुतली दिवस के रूप में “पुरखा पुरनिया” के साथ बिहार की सुप्रसिद्ध लोकगायिका अनीता कुमारी की अध्यक्षता में मनाया गया। लोक गायिका अनीता कुमारी ने बताया की माता पार्वती को खुश करने के लिए भगवान शिव ने कठपुतली का रूप धारण कर मन बहलाया। मुख्य अतिथि बंदना शर्मा ने कठपुतली की यादों को साझा किया। समाजसेवी सांतवना भारती ने सरला श्रीवास के संघर्ष और सौंदर्य को बताया कि कला और समाजसेवा के बदौलत देश समाज में सरला श्रीवास ने विशिष्ट पहचान बनाई।
समाजवादी नेता साई सेवादार अविनाश कुमार ने कठपुतली कला की प्रसिद्ध कलाकार के लिए कला विद्यालय की मांग की।


इस अवसर पर खादी भंडार के अध्यक्ष बीरेंद्र जी, संजीव साहू, मोहम्मद अली जौहर सिद्दीकी, अनील कुमार अनल, बैजू कुमार, युवा समाजसेवी , कठपुतली कलाकार सरला श्रीवास को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित की।
धन्यवाद संस्था की संरक्षक कांता देवी ने दी और बताया की विश्व कठपुतली दिवस के रूप में महान कठपुतली कलाकार को यादों के जश्न के माध्यम से श्रद्धा सुमन अर्पित कर विलुप्त हो रहें कला संस्कृती को बचाना हम सभी का कर्तव्य और दायित्व है।

लोक कलाकार सुनील कुमार
संयोजक :सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान मुज़फ़्फ़रपुर बिहार
सम्पर्क : 9308571702

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.