BIHARBreaking NewsSTATE

स्कॉर्पियो से बकरा चो’री करने का सीसीटीवी फुटेज वायरल, इस तरह देते हैं वा’रदात को अंजाम

स्कॉर्पियो से आकर बकरा चो’री की घ’टना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। यह फुटेज हबीबपुर थाना क्षेत्र के शाहजंगी नवटोलिया का बताया जा रहा है। फुटेज में दिख रहा है कि प्रेस लिखे स्कॉर्पियो से कुछ लोग रात में उस इलाके में आते हैं। इधर-उधर घूमते टहलते हैं और फिर बकरा चोरी कर वाहन में रख वहां से निकल जाते हैं। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि उस इलाके से राजेंद्र, पुशो और पंकज का बकरा चो’री हुआ है। अब आशंका जताई जा रही है कि स्कॉर्पियो से आए चोर ही उनका बकरा चोरी कर ले गए। डीआईजी सुजीत कुमार को भी सीसीटीवी फुटेज भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इसकी जांच कराई जाएगी। 

हबीबपुर थानाध्यक्ष कृपा सागर ने इस तरह की घटना होने की बात से इनकार किया और कहा कि ऐसी घटना को लेकर अभी तक किसी ने लिखित शिकायत थाना में नहीं की है। नवटोलिया में ही कुछ दिनों पर हं’गामा हुआ था जिसमें पुलिस पर ह’मला भी किया गया था। उस घ’टना के बाद आ’रोपी अपना घर छोड़ भाग निकले हैं। 

नवटोलिया में कई घर खाली हैं। ऐसे में चार पहिया वाहन से कौन लोग आ रहे हैं इसपर सवाल उठने लगे हैं। इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि वाहन पर प्रेस लिखवाया गया होगा ताकि आने-जाने में ज्यादा प’रेशानी न हो।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.