संवाददाता ।मुजफ्फरपुर
पारू विधायक अशोक सिंह ने उस स्कूल को मंत्री रामसूरत राय का बताया और स्कूल जैसे पवित्र स्थान पर शरा’ब का धंधा किये जाने को श’र्मनाक बताया और मंत्री को धनबल के दम पर पद बचाने के लिये अपने भाई को बली का बकरा बनाने का प्रयास बताया है।
अशोक सिंह ने मंत्री रामसूरत राय को श’राब के धंधे से अवैध आकूत धन जमा करने का आ’रोप लगाया और मुख्यमंत्री से नैतिकता के आधार पर मंत्री के विरुद्ध तत्काल का’रवाई की मांग की है।
पारू विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के विधायक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री किसी भी गलत काम को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्हे उम्मीद है मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।विधायक अशोक सिंह ने भू-राजस्व मंत्री राम सूरत राय को श’राब त’स्करी मामले में उनकी कथित संलिप्तता के लिए दो’षी ठह’राया है।बीजेपी के विधायक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि 2017 में रामसूरत राय ने मुझे और वरिष्ठ नेता नंदकिशोर यादव को स्कूल में साइकिल रेस इवेंट के लिए आमंत्रित किया था। जहां से 8 नवंबर, 2020 को श’राब मिली थी। मुझे शतप्रतिशत पता है कि स्कूल केवल मंत्री रामसूरत राय का है मै उस स्कूल में मंत्री के पिता की प्रतिमा के अनावरण के मौके पर भी आमंत्रित व मौजूद था।








Leave a Reply