BIHARBreaking NewsSTATE

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! ट्रेन में सफर करने से पहले पढ़ लें ये दिशानिर्देश, वरना पड़ेगा भारी

दिल्ली. कोरोना महामारी (Coronavirus Pandemic) के कारण बंद की गई रेल सेवा अब धीरे-धीरे पटरी पर आ रही है. ट्रेन सेवा (Train Service) शुरू होने से यात्री अब चैन की सांस ले रहे हैं. हालांकि, फिर से कोरोना के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. वहीं ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भारतीय रेलवे (Indian Railway) लोगों को जरूरी गाइडलाइंस पालन करने की सलाह दे रहा है. अब सोमवार को रेल मंत्रालय की ओर से एक ट्वीट करके कोरोना के गाइडलाइन को फाॅलो करने के लिए कहा गया है.

जानें क्या कहा रेलवे ने?

मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे (Ministry Of Railway) ने अपने ट्वीट में कहा, ‘# COVID19 के मद्देनजर, यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा करने से पहले विभिन्न राज्यों द्वारा जारी स्वास्थ्य सलाहकार दिशानिर्देशों को पढ़ लें.’ बता दें कि कोरोना के नए स्ट्रेन के देश के कई राज्यों में दस्तक देने के बाद अब कई राज्यों में दोबारा सख्ती कर दी गई है. नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है. ऐसे में रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के लिए अधिक सर्तकता बरत रही है. हाल ही में दिल्ली-मुंबई से बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने विशेष एडवाइजरी जारी की है. इसमें कहा गया है कि जो भी यात्री होली में शामिल होने के लिए मुंबई या फिर देश के दूसरे प्रदेशों से बिहार आ रहे हैं, उनकी न सिर्फ थर्मल स्कैनिंग की जाए, बल्कि सभी यात्रियों को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है.


यात्रा से पहले जान लें ये जरूरी बातें
ट्वीट में यह साफ-साफ कहा गया है कि ट्रेन में सफर करने से पहले यात्री जिस राज्य में जा रहे हैं उस राज्य के दिशानिर्देशों को भलिभांति पढ़ लें. इस समय हर राज्य में राज्य सरकारों द्वारा अलग-अलग गाइडलाइन जारी की गई है. कुछ राज्यों में एंट्री के लिए RT-PCR निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य किया गया है. ऐसा यात्रियों की सुरक्षा और कोरोना से मिलकर लड़ने के लिए किया गया है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.