Breaking NewsENTERTAINMENT/FILMFun

गोविंदा ने बॉलीवुड पर लगाया ‘साजिश’ का आ’रोप, 16 करोड़ के नुक’सान का खोला राज

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) अपनी एक्टिंग और डांसिंग स्किल्स के साथ ही एक और चीज के लिए जाने जाते हैं और वह है उनका बेबाक अंदाज. गोविंदा कभी अपनी बात कहने से पीछे नहीं हटते. बीते दिनों भांजे कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) के साथ हुई अनबन के बाद अब गोविंदा ने बॉलीवुड पर एक बेहद संगीन आ’रोप लगाया है. गोविंदा का आ’रोप है कि फिल्म उद्योग के कुछ वर्गों द्वारा उनके खि’लाफ साजिश की गई है. उन्हें जानबूझकर दरकिनार किया गया है, जिसके चलते उन्हें भारी नु’कसान हुआ है.

एक इंटरव्यू के दौरान गोविंदा से जब ‘कुली नंबर 1’ की रीमेक पर बात की गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. यह फिल्म पिछले साल ही ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई थी. वरुण धवन और सारा अली खान स्टारर इस फिल्म को निगेटिव रिव्यू मिले थे. फिल्म का निर्देशन वरुण धवन के पिता डेविड धवन ने किया था, जिनके साथ कभी गोविंद कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं.

गोविंदा ने कहा, ‘आप मुझे कभी किसी के खि’लाफ बात करते नहीं पाएंगे, जबकि अधिकतर लोग मेरे बारे में गलत बातें करते हैं. मैंने कभी किसी के काम को जज नहीं किया क्योंकि मैं मेहनत और पैसों की इज्जत करता हूं. पिछले 14-15 सालों में मैंने काफी रुपये इनवेस्ट किए और 16 करोड़ का नु’कसान उठाया. मेरे साथ इंडस्ट्री के कुछ लोगों द्वारा गलत व्यवहार किया गया. मेरी फिल्मों को थियेटर नहीं मिले और उन लोगों ने मेरा करियर भी खत्म करने की कोशिश की. जो नहीं हो सका. मैं 2021 में बड़े पैमाने पर धमाके के लिए तैयार हूं.’

इंडस्ट्री में अपने खि’लाफ हुई साजिश पर बात करते हुए उन्होंने कहा- ‘फिल्म जगत में कुछ लोगों ने मेरे खि’लाफ साजिश की. जैसा कि वह कहते हैं, ‘अपने भी पराए हो जाते हैं. अगर किस्मत आपके साथ नहीं होती तो आपके अपने लोग आपके खि’लाफ हो जाते हैं.’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.