Breaking NewsNational

COVID-19: कोरोना की दूसरी ल’हर, जुलाई के बाद एक हफ्ते में 33% तक बढ़े केस

नई दिल्‍ली. देश में एक बार फिर कोरोना वायरस (Coronavirus) सं’क्रमण के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं. ताजा आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले साल की तरह ही इस साल भी कोरोना (Corona) के ग्राफ ने डराना शुरू कर दिया है. पिछले एक हफ्ते में जिस रफ्तार से कोरोना केस बढ़े हैं उसने दिसंबर के बाद के सभी आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है. यही नहीं पिछले हफ्ते की तुलना में इस हफ्ते कोरोना केस में 33% की बढ़ोतरी देखी गई है. कोरोना संक्रमण के चलते मरीजों की ‘मौ’त का आंकड़ा भी बढ़ गया है. वायरस के कारण म’रने वालों की संख्या 6 हफ्तों में सबसे ज्यादा 28% से बढ़ी है.

देश में कोरोना के तेजी से बढ़ते आंकड़ों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस हफ्ते देश में 1.56 लाख नए कोरोना मरीज पाए गए हैं जो पिछले 12 हफ्ते बाद सबसे ज्यादा हैं. देश में कोरोना की दूसरी लहर के साथ ही पिछले चार हफ्तों में मामले दोगुने हो चुके हैं. रविवार को 26,386 नए मामले दर्ज किए गए जो 19 दिसंबर के बाद 85 दिन में सबसे ज्यादा है.

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्र’मितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्र’मण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार चले गए थे.

भारत को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर पहुंचा ब्राजील
ब्राजील में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है. इन दिनों ब्राजील में रोजाना 70,000 से अधिक नए मरीज मिले रहे हैं और लगभग 2,000 मौतें हो रही हैं. शनिवार को ब्राजील, भारत को पछाड़कर सं’क्रमितों के मामले में दुनिया का दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश बन गया है. मौ’तों के मामले में यह पहले से ही दूसरे स्थान पर था. वहीं, कोरोना संक्र’मितों की मरीजों के आंकड़ों में अमेरिका अब भी पहले स्थान पर है.


पहले नंबर पर अब भी अमेरिका
कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में अमेरिका पहले नंबर पर है, जहां अब तक 2.93 करोड़ लोग इसकी चपेट में आए हैं. वहीं तीसरे नंबर पर भारत में इससे 1 करोड़ 13 लाख 63 हजार 389 प्रभा’वित हुए हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.