नई दिल्ली. नागर विमानन मंत्रालय (Ministry of Civil Aviation) ने क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना (Regional air connectivity scheme) के तहत 392 रूट्स लिए बोलियां आमंत्रित की हैं. इस योजना का मकसद घरेलू हवाई संपर्क में सुधार करना और विमान यात्रा को सस्ता बनाना है. उड़े देश का आम नागरिक यानी उड़ान योजना (Ude Desh ka Aam Nagrik/UDAN) के इस साल चार वर्ष पूरे हो रहे हैं. अभी तक उड़ान स्कीम के तहत 325 रूट्स और 56 एयरपोर्ट ऑपरेशनल है.
उड़ान 4.1 बोली प्रक्रिया के तहत प्रस्ताव
केंद्र सरकार के ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ (इंडिया@75) की शुरुआत के मौके पर उड़ान 4.1 बोली प्रक्रिया के तहत करीब 392 रूट्स का प्रस्ताव किया गया है. रविवार को जारी बयान में कहा गया है कि उड़ान 4.1 के तहत छोटे एयरपोर्ट को जोड़ने के साथ विशेष हेलिकॉप्टर और सीप्लेन मार्गों पर ध्यान दिया जाएगा. इसके अलावा बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय के साथ विचार-विमर्श में सागरमाला सीप्लेन सेवाओं के तहत कुछ नए मार्गों का भी प्रस्ताव किया गया है.







Leave a Reply