जमशेदपुर. झारखंड के जमशेदपुर में शनिवार देर रात पुलिस ने का’र्रवाई करते हुए एक युवक को लाखों रुपये के नकली नोट (Fake Currency) के साथ गिर’फ्तार किया. युवक की निशानदेही पर एक घर में छापेमा’री कर नकली नोट छापने वाली मशीन ब’रामद की गई. एसएसपी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले का खुलासा करेंगे.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने जुगसलाई थाना इलाके से आरोपी युवक को गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर फिर मानगो थाना क्षेत्र में छापेमारी कर नकली नोट छापने वाला प्रिंटर और कई दस्तावेज बरामद किए. गिरफ्तार युवक से मानगो थाने में पूछताछ की जा रही है.
पुरस्कर्ता Salesforceदरअसल, आरोपी युवक जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में नकली नोट चलाने की कोशिश कर रहा था. लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. युवक के पास से नकली नोट बरामद किए गए. पूछताछ में युवक ने खुद का नाम आफताब बताया और वह मानगो के गुलाबबाग कॉलोनी का रहने वाला है. आरोपी के पास से पुलिस को लाखों के नकली नोट बरामद हुए. पूछताछ में आफताब ने बताया कि वह अलीबाग कॉलोनी में प्रिंटर के जरिये नकली नोट छापता था और मानगो से दूर दूसरे इलाके में जाकर उसे खपाता था.
युवक की निशानदेही पर जुगसलाई पुलिस की सूचना पर मानगो पुलिस ने अलीबाग कॉलोनी में छापेमारी की. इस बीच एसएसपी डॉ. एम तमिल वानन भी अलीबाग कॉलोनी पहुंचे. वहां आफताब के कमरे से पुलिस ने काफी संख्या में नकली नोट और नोट छापने वाली मशीन समेत कई दस्तावेज बरामद किए. मानगो थाने में आरोपी आफताब से पूछताछ जारी है. आज इस मामले में एसएसपी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा करेंगे.







Leave a Reply