Breaking NewsInternational

दो अंतरिक्षयात्रियों ने की स्‍पेस वॉक, नासा का वीडियो हुआ वायरल

वाशिंगटन. धरती से दूर अंतरिक्ष में मौजूद अंतरराष्‍ट्रीय स्‍पेस स्‍टेशन (International Space Station) में रह रहे अंतरिक्षयात्रियों (Astronauts) को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. उन्‍हें समय-समय पर इस स्‍पेस स्‍टेशन की मरम्‍मत करके इसे दुरुस्‍त बनाए रखना पड़ता है. इसके लिए वह जान जोखिम में डालकर स्‍पेसवॉक (Space Walk) करते हैं. मतलब स्‍पेस सूट पहनकर खुले अंतरिक्ष में जाते हैं. ऐसा ही दो अंतरिक्षयात्रियों ने शनिवार को किया है. वहां रह रहे इन दो अंतरिक्षयात्रियों ने खुले अंतरिक्ष में निकलकर स्‍पेस स्‍टेशन की मरम्‍मत की. इसका वीडियो नासा ने जारी किया है.

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्षयात्रियों के इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘एक्‍शन में. देखिए अंतरिक्षयात्री माइक हाप्किंस स्‍पेस सेंटर से बाहर निकल रहे हैं. वह पहले से ही बाहर मौजूद अंत‍रिक्षयात्री विक्‍टर ग्‍लोवर को ज्‍वाइन कर रहे हैं.’

वीडियो में देखा जा सकता है कि विक्‍टर ग्‍लोवर के स्‍पेस सूट में लाल रंग की धारियां हैं. वहीं हॉप्किंस का सूट सादा है. ऐसा इसलिए है ताकि दोनों की पहचान हो सके. वीडियो में दिख रहा है कि दोनों अंतरिक्षयात्री स्‍पेस सेंटर से बाहर निकलकर उसके कुछ हिस्‍सों की मरम्‍मत कर रहे हैं.

ये मरम्‍मत करने का कार्य स्‍पेस सेंटर में रह रहे अंतरिक्षयात्रियों को दिए जाने वाले टास्‍क का हिस्‍सा होता है. इनमें से लगभग सभी को बारी-बारी से कोई ना कोई कार्य करना पड़ता है. शनिवार को ग्‍लोवर और हॉप्किंस ने स्‍पेस सेंटर के बाहरी हिस्‍से में अमोनिया जंपर केबल को दुरुस्‍त किया. साथ ही वायरलेस कम्‍युनिकेशंस एंटीना को भी बदला. इस वीडियो को अब तक करीब 90 हजार बार देखा जा चुका है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.