BIHARBreaking NewsSTATE

मौसम विभाग ने 6 जिलों के लिए जारी किया तत्कालिक अ’लर्ट, तेज हवा के साथ बारिश की संभावना

SPC टीम अपडेट मौसम विभाग ने बिहार के 6 जिलों के लिए तात्कालिक अलर्ट जारी किया है. विभाग ने भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, नवादा, गया, बेतिया जिले के लिए अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बिहार के 6 जिलों के कुछ भागों में शनिवार को मेघ गर्जन वज्रपात के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बिहार के इन जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.बता दें कि बिहार में पिछले कई दिनों से मौसम लगातार शुष्क बना हुआ था, लेकिन अब मौसम में थोड़ा परिवर्तन देखने को मिल रहा है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.