BIHARBreaking NewsSTATESUPAUL

बिहार के सुपौल में दिल्ली के बुराड़ी जैसी घट’ना, फां’सी पर लटका मिला पूरा परिवार

बिहार के सुपौल से दिल्ली के बुराड़ी जैसी द’र्दनाक घ’टना सामने आई है।एक ही परिवार के बच्चों समेत परिवार के पांच लोगों ने आत्मह’त्या कर ली। घ#टना की जानकारी होने के बाद गद्दी गांव छावनी में तब्दील हो गया। बीरपुर एएसपी, सुपौल पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी गई है। मौके फोरेंसिक टीम भी आ गई है।

आपको बता दें कि शुक्रवार देर रात गांव के ही मिश्री लाल साह के घर से तेज बदबू आने पर गांव वालों ने मुखिया को बताया। इसके बाद मुखिया सहित अन्य लोग घर कर बाहर के दरवाजे पर लगे ताले को तो’ड़कर अंदर घुसे। घर का एक कमरा भीतर से बंद था। लोगों ने खिड़की से देखा तो पांच लोगों का श’व रस्सी के फं’दे से लटक रहे थे।

मृ’तकों में मिश्री लाल साह उनकी पत्नी रेणु देवी 45 वर्ष, उनकी दो नाबालिग बेटी और एक बेटा शामिल है। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। घ’टना के बाद मौके पर एसपी मनोज कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष सुशांत कुमार चंचल सहित डीएसपी रामानंद कौशल पहुंचे और घ’टनास्थल का जायजा लिया।  पुलिस प्रथमदृष्टया इसे सामूहिक आत्मह’त्या का मामला मान रही है।  

जानिए दिल्ली के बुराड़ी क्या हुआ था

दिल्ली में बुराड़ी के संत नगर इलाके में1 जुलाई 2018 को परिवार के 11 लोग ने सामूहिक आत्मह’त्या कर ली थी, जिनमें से 10 लोगों की लाश तो घर के पहले मंजिल पर ल’टकी मिली थी। वही एक 77 वर्षीय महिला की लाश पास के एक कमरे में मिली थी। कुछ ला’शों के चेहरे ढंके हुए और हाथ बंधे हुए थे। जिनमें 2 नाबालिगों को मिलाकर 7 महिलाएं और 4 पुरुष थे। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.