दीपक कुमार। मुजफ्फरपुर
गायघाट । प्रखंड क्षेत्र के दहिला पटशर्मा पंचायत के कार्यपालक सहायक रितु राज पर गोल्डेन कार्ड बनाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए, बीडीओ, वरीय पदाधिकारी स्थापना, जिलाधिकारी प्रणव कुमार को शिकायती पत्र सौंपा है, जिसमें मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।
ग्राम पंचायत में बन रहे गोल्डेन कार्ड में पैसा उगाही कर धांधली बरतने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी समेत कई अधिकारी को आवेदन देकर शिकायत की है। बताया जाता है कि दहिला पट शर्मा में कार्यपालक सहायक मनमानी करते हैं। विचौलिएो के माध्यम से पैसे उगाही कर 150 से 500 रूपये की मांग करते हैं।इस संबंध में गांव के ही दर्जनो लोगों ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर शिकायत की है। वहीं बीडीओ डां विमल कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आए उस पर कारवाई होंगी।







Leave a Reply