BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में ASI ने श’राबबंदी का बनाया मजाक, DIG के सामने न’शे में झु’मते हुए पहुंचा

Saharsa: बिहार के सहरसा जिले के सौर बाजार थाना में उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब कोसी प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) प्रणव कुमार प्रवीण औचक निरीक्षण करने पहुंच गए और एक सहायक पुलिस निरीक्षक (ASI) को श’राब के न’शे में झूमते पाया. डीआईजी के निर्देश पर एएसआई को तत्काल गि’रफ्तार कर लिया गया.

वहीं, पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि ‘मंगलवार की देर रात डीआईजी ने सहरसा जिले के सौर बाजार थाना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान थाना में पदस्थापित एएसआई ओमप्रकाश राम नशे की हालत में मिले. इसके बाद डीआईजी ने थाना प्रभारी को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया.’

इधर, सहरसा की पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने बताया कि ‘एएसआई को सदर अस्पताल में जांच कराई गई, जहां एएसआई के शराब पीने की पुष्टि हो गई. इसके बाद उसे गि’रफ्तार कर लिया गया.’ जानकारी के अनुसार, आरोपी एएसआई से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है.

गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने हाल ही में ये निर्देश दिया था कि अगर कोई पुलिसकर्मी नशे की हालत में पाया जाता है तो उस पर सख्त से सख्त का’र्रवाई हो. बिहार में 2016 से शरा’बबंदी कानून लागू है, जिसके तहत किसी प्रकार की शरा’ब बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध है. इसके बावजूद प्रतिदिन राज्य में किसी ना किसी क्षेत्र से शरा’ब बरा’मदगी की खबर आती रहती है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.