BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में येलो अ’लर्ट जारी, अधिकांश जिलों में ग’रज के साथ बारिश के आसार

पिछले दिनों लगातार तापमान के बने रहने और अब लगातार नमी के प्र’वाह की वजह से बिहार में गरज के साथ बारिश के हा’लात बने हैं। बुधवार की रात से ही इसका असर दिखने लगा है और यह अगले 48 घंटों तक प्रभावी रहेगा। 

गुरुवार को राज्य के कई इलाकों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश चारघरिया में 37.5 मिमी बारिश हुई। बहादुरगंज में 25 मिमी बारिश हुई। किशनगंज में 10.4 मिमी, नवगछिया में 10.2 मिमी ताजपुर में 3.6 मिमी जबकि ठाकुरगंज में 2 मिमी बारिश हुई। कुछ जगहों पर ओले भी गिरे हैं। बुधवार की देर रात मौसमी सिस्टम के प्रभाव से पश्चिमी चंपारण के कई प्रखंडों में ओले गि’रने की भी सूचना है। गरज तड़क की स्थिति में लोगों को घर से बाहर न निकलने की चे’तावनी जारी की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के पूर्वानुमान अनुसार सूबे के कुछ हिस्सों को छोड़कर ज्यादातर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जगहों पर मध्यम आकार के ओले भी गिर सकते हैं। शुक्रवार और शनिवार को सूबे में गरज के साथ बारिश के आसार जताए गये हैं। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में आंशिक गि’रावट आने के आसार हैं। पूर्वानुमान में कुछ इलाकों में 40 से 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी की स्थिति भी रह सकती है। 

शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 34.2 20.6
गया 35.3 16.5
भागलपुर 33.5 20.1
पूर्णिया 31.0 20.4

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.