Breaking NewsMAHARASHTRA

महाराष्ट्र में कोरोना का क’हर, एक दिन में 14 हजार से ज्यादा केस, लगेगा लॉकडाउन?

मुंबई. देश में कोरोना महामा’री (Covid-19 Pandemic) से सबसे ज्यादा प्र’भावित रहे महाराष्ट्र (Maharashtra) पर एक बार फिर लॉकडाउन (Lockdown) का ख’तरा मंड’राने लगा है. गुरुवार को राज्य में कोरोना के रिकॉर्ड 14317 नए मामले सामने आए. वहीं राजधानी मुंबई में आंकड़ा 1500 पार कर गया. ऐसे में राज्य में फिर से लॉकडाउन की आशंका बढ़ती जा रही है. खुद सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा है कि वह अगले 2-3 दिनों में राज्य के कुछ इलाके में लॉकडाउन लगाने पर फैसला कर सकते हैं.

इस बीच औरंगाबाद में रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक लिमिटेड लॉकडाउन की घोषणा की गई है. इसके साथ ही शनिवार और रविवार को पूरा लॉक डाउन रहेगा. मिली जानकारी के अनुसार 4 अप्रैल तक यह सीमित लॉकडाउन रहेगा. इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी. वहीं नागपुर में 15 मार्च से 21 मार्च तक पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी है, केवल आवश्‍यक सेवाओं की ही अनुमति दी गई है.

कुछ जिलों में पहले ही शुरू किए जा चुके हैं प्रतिबंध
राज्य में अमरावती और पुणे, जलगांव जैसे जिलों में भी प्रतिबंध लगाए गए हैं. देश में इस वक्त सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र से ही सामने आ रहे हैं. इसी के मद्देनजर वैक्सीनेशन की रफ्तार भी तेज की गई है. महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य केरल है. हालांकि दोनों राज्यों के बीच नए मामलों की संख्या में बड़ा  अंतर है.

छह राज्यों से आए 85 फीसदी केस
वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु से लगातार कोविड-19 के ज्यादा मामले आ रहे हैं और पिछले 24 घंटे में देश में सामने आए कुल मामलों में इन छह राज्यों की हिस्सेदारी 85.91 प्रतिशत रही. पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 22,854 मामले आये. इससे पहले केंद्र सरकार का कहा था कि महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामले बढ़ने का कारण महामारी के प्रति लोगों की कम जागरूकता और डर की कमी है. बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने उच्च स्तरीय टीमें भेजी हैं. ये टीमें कोरोना से जुड़ी निगरानी में राज्य सरकार की मदद करेगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.