सीतामढ़ी । महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शंकर व माता पार्वती के विवाहोत्सव के रंग में भक्त रंगे दिखे। चारों ओर हर-हर महादेव के जयकारा से विभिन्न शिव मंदिर गुंजायमान हो रहे थे। इस अवसर पर शहर के महंत साह चौक स्थित मनोकामनानाथ मंदिर से गाजे-बाजे के साथ शिवजी की बारात निकली। भक्ति गीतों के साथ निकली शिवजी की बारात के मनोहारी छंटा से इलाका भक्तिमय बना रहा। भजन-कीर्त्तन करते व हर-हर महादेव के जयकारे के साथ निकली शिव बरात जिधर से निकली स्वागत में श्रद्धालुओं ने फूल बरसाए। शिव बरात में भगवान ब्रह्मा, विष्णु, नारद, इंद्र, यमराज, चित्रगुप्त, हनुमान, काली, राधा कृष्ण आदि देवताओं के साथ भूत-बैताल, डाकिनी-शाकिनी की झांकी अदभुत छटा बिखेर रही थी। सड़क के दोनों ओर लोगों बरात की छटा देखने को जमा थे। दिल्ली की देवा सीओ ग्रुप के कलाकार राधा-कृष्ण भाव नृत्य प्रस्तुत करते हुए बरात में समां बांध दी। कलाकारों द्वारा भगवान शिव के तांडव नृत्य का भी प्रदर्शन कर श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। बीच-बीच में हर-हर महादेव के जयकार से पूरा शहर गुंजायमान होता रहा। बरात मनोकामनानाथ मंदिर से निकलकर सिनेमा रोड कोट बाजार, जानकी स्थान, मेन रोड, सोनापट्टी, सीताराम झा, विजय शंकर चौक, शंकर चौक, गांधी चौक से मेहसौल चौक, स्टेशन रोड होते हुए पुराना बिजली ऑफिस, जानकी उद्यान तथा भवदेपुर गुमटी चौक होते हुए वापस नगर थाना परिसर स्थित मंदिर में पहुंची। जहां देर रात तक शिव-पार्वती विवाहोत्सव का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश प्रसाद व बाल कृष्ण, सचिव नीरज कुमार एवं रंजीत कुमार मोनू, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार मुन्ना, दीपक, मनीष, सोहन, रंजीत, प्रवीण, रीतेश व छोटू सहिति सैकड़ों सदस्य शिव बरात को यादगार बनाने में लगे रहे। उधर, पुनौराधाम में निकली शिव बरात में गाजे-बाजे के साथ बरात निकली। जिसमें बड़ी संख्या में साधु-संत व स्थानीय लोगों के साथ सांसद सुनील कुमार पिटू व स्थानीय विधायक डॉ.मिथिलेश कुमार सांसद प्रतिनिधि अरविद कुमार सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह कुशवाहा, भाजपा नेता अभिषेक पिटू युवा जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह, सुशील कुमार सिंह सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।







Leave a Reply