तेलुगू सुपरस्टार (Telugu Superstar) महेश बाबू (Mahesh Babu) के देश में ही नहीं विदेश में भी करोड़ों फैंस हैं. वो अपनी फिल्मों के लिए तो जाने ही जाते हैं साथ ही गरीब बीमा’र बच्चों की मदद करने में भी पीछे नहीं हटते. महेश बाबू अक्सर चैरिटी के जरिए दिल की बीमारी से पीड़ित बच्चों का इलाज क’रवाते हैं. उन्होंने अभी तक कई बच्चों की हार्ट सर्जरी स्पॉन्सर की हैं. हाल ही में उन्होंने एक और बीमा”र बच्चे की हार्ट स”र्जरी कराकर उसे नई जिंदगी दी है.


रियल लाइफ हीरो Mahesh Babu की दरियादिली की एक और कहानी
इस बात की जानकारी उनकी पत्नी नम्रता शिरोडकर (Namrata Shirodkar) ने दी. नम्रता ने अंकित भार्गव नाम के बच्चे की सर्जरी के बारे में बताते हुए एक फोटो शेयर की. फोटो में बच्चा अपने पैरंट्स के साथ दिखाई दे रहा है. नम्रता ने पोस्ट में लिखा ‘दिल को खुश कर देने वाली एक और कहानी. जानकर खुशी हुई पीड़ित अंकित भार्गव (Ankith Bhargava) को सर्जरी के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है और वो ठीक हैं. मैं इस बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करूंगी. आंध्रा हॉस्पिटल की टीम का बहुत शुक्रिया’.
बता दें महेश बाबू ने 2019 में आंध्रा हॉस्पिटल्स और हीलिंग लिटिल हार्ट्स नाम के एनजीओ से हाथ मिलाया था. महेश बाबू अब तक 1000 से ज्यादा बच्चों की सर्जरी को स्पॉन्सर कर चुके हैं, जिसमें ये संस्थानों का साथ रहता है. उनकी इस दरियादिली के लिए उनके को स्टार्स और फैन्स उनकी तारीफ कर रहे हैं. बता दें गरीब बच्चों की सर्जरी में मदद के साथ वो और भी सोशल वर्क करते रहते हैं. उन्होंने 2016 में आंध्र प्रदेश के बरीपालम और तेलंगाना के सिद्धापुरम गावों को गोद भी लिया था जिसके बाद उन गावों में काफी विकास किया है. बताया जाता है कि वहां के लोग महेश को भगवान की तरह पूजते हैं






Leave a Reply