BIHARBreaking NewsSTATE

बाहुबली टुनटुन सिंह का परिवार भी चुनावी मैदान में

बिहार की राजनीति में शुरू से ही बाहुबलियों का दबदबा रहा है।इस क्रम में उत्तर बिहार में दबदबा रखने वाले पूर्व बाहुबली स्वर्गीय टुनटुन सिंह की भाभी पूनम देवी ने इस बार मुजफ्फरपुर के कटरा प्रखंड के बसघट्टा पंचायत से मुखिया पद पर चुनावी रण में उतर गई है।पूरे इलाके में इस खबर पर चर्चा गर्म है।वही टुनटुन सिंह की विरासत संभाल रहे उनके भतीजे सह जदयू नेता आर्यन चौहान कहते है कि इस बार हमारी माँ पूनम देवी यहाँ से मुखिया पद की प्रत्याशी है।बसघट्टा आज भी विकास की बाट जोह रहा है इसका मुख्य कारण यहाँ के जनप्रतिनिधि है,जिन्होंने हमेशा बसघट्टा के साथ सौतेला व्यवहार किया है।वही उन्होंने वर्तमान मुखिया को निष्क्रिय,भ्र्ष्टाचारी एवं दब्बू बताया।उन्होंने कहा कि वर्तमान मुखिया ने 5 साल के कार्यकाल में मनरेगा,नल जल समेत दर्जनों योजना में जम कर भ्रष्टाचार कर करोड़ो कमाए है।जिसका हिसाब उन्हें इस चुनाव में जनता को देना होगा।आर्यन ने कहा कि मुखिया अधिकारियों के समक्ष बसघट्टा की समस्याओं को उठाने से डरते है क्योंकि उन्हें डर है कि अधिकारी के समक्ष आवाज उठाने पर अधिकारी उनके भ्रष्टाचार की पोल न खोल दे।आर्यन ने कहा कि जनता अगर मौका देती है तो पुनः बसघट्टा को उसका पुराना गौरव दिलाया जाएगा।वही वो बताते है कि हमारे चाचा की हत्या चुनावी रंजिश का नतीजा था।हमारे चाचा स्वर्गीय टुनटुन ने बसघट्टा के नाम को देश स्तर पर लाने का काम किया था एवं पूरे इलाके में बसघट्टा की तूती बोलती थी।उन्होंने गायघाट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।जिससे विरोधियों ने हार के डर से घबराकर उनके दोनों चाचा स्वर्गीय टुनटुन सिंह एवं स्वर्गीय राजू सिंह की 2003 में हत्या कर दी थी।आर्यन ने कहा कि इस बार जनता हमारे साथ है एवं युवाओं का भरपूर साथ मिल रहा है।इस कारण इस बार जीत तय है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.