जिंदगी में समय कम होने की वजह से देश में ऑनलाइन फूड डिलिवरी का चलन काफी बढ़ गया है। लोगों के घर पर भी कुछ ही मिनटों में उनका पसंदीदा खाना भी आ जाता है, लेकिन कई बार ऐसे मामले सामने आ जाते हैं, जोकि हैरान करते हैं। बेंगलुरु में एक युवती ने आरोप लगाया है कि ऑर्डर कैंसिल करने से जोमैटो ब्वॉय भड़क गया, जिसके बाद उसने उसके चेहरे पर मुक्का जड़ दिया। हितेशा नामक युवती ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। इसमें उसके नाक से खून निकलता दिखाई दे रहा है। वहीं, जोमैटो ने भी माफी मांगते हुए पुलिस कार्रवाई करने की बात कही है।
ब्यूटी इंफ्लूएंसर हितेशा चंद्रानी ने बताया कि उसने जोमैटो से ऑर्डर प्लेस किया था, लेकिन ऑर्डर समय के बाद डिलिवर हुआ, जिससे उसने कस्टमर केयर पर बात करते हुए कैंसिल कर दिया। हितेशा ने वीडियो में कहा,”डिलिवरी ब्वॉय के दरवाजे पर आने के बाद मैंने उससे कहा कि मुझे ऑर्डर नहीं चाहिए, आप वापस ले जाओ। लेकिन उसने ऐसा करने से मना कर दिया और अपशब्द बोलने लगा। मैंने तुरंत दरवाजा बंद करने की कोशिश की। उसने तुरंत ही दरवाजा खोला और ऑर्डर अपने हाथ में लेते हुए मेरे चेहरे पर पंच जड़ दिया।”
हितेशा ने आगे बताया कि जिस समय यह घटना हुई, उसके बारे में बिल्डिंग में किसी ने नहीं सुना। युवती का दावा है कि इस घट’ना की वजह से उसकी नाक की ‘हड्डी ‘टू’ट गई है और उसकी सर्ज’री करनी पड़ेगी। हितेशा को अस्पताल भी ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे कई दवाएं दीं। वहीं, घटना के बाद वह पुलिस थाने भी गई और डिलिवरी ब्वॉय के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले की जांच करने के लिए कहा है। हितेशा ने कहा कि लोग वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि किसी और के साथ यह घ’टना न हो।
इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करने के बाद जोमैटो ने भी रिप्लाई किया है। जोमैटो ने कहा कि हमारे स्थानीय प्रतिनिधि आवश्यक चिकित्सा देखभाल पर सहायता के साथ-साथ पुलिस जांच में आपकी मदद करने के लिए जल्द ही आपसे संपर्क करेंगे। हमें इस बात के लिए काफी खेद है। हम भविष्य में ऐसी घट’नाओं को रोकने के लिए आवश्यक कार्र’वाई करेंगे।







Leave a Reply