BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

जंग खा रही पुलिसिया बं’दूक, अ’पराधियों की ठां’य-ठां’य से कांप रही रु’ह

सीतामढ़ी । पुलिस की बंदू’क जंग खा रही है और अप’राधियों की पि’स्टल लोगों को बेमौ’त मा’र गि’रा रही है। अप’राधियों की रोज-रोज की ठां’य-ठां’य से अब आम शहरी हों या सुदूर गांव के लोग हर कोई दह’शत में जी रहा है। सब्र अब ड’गमगा रहा है। जानमाल की सुरक्षा की में तैनात पुलिस फोर्स की चुप्पी आ’श्चर्यजनक है। पुलिस तब भी चुप्प रही जब एक ऑनड्यूटी दारोगा दिनेश राम को शराब माफिया ने मेजरगंज में मार गिराया। पुलिस की बंदूक से तब भी गो’ली नहीं चल सकी। पुलिस कप्तान अनिल कुमार से आज हर कोई सवाल कर रहा है। सड़क से सदन तक हर रोज सवाल पूछे जा रहे हैं। सरकार की चुप्पी भी आश्चर्यजनक है। आम-अवाम का सवाल भी लाजिमी है। सीतामढ़ी के भाजपा विधायक डॉ. मिथिलेश कुमार ने विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में सदन से पूछा कि सीतामढ़ीवासी आखिर इन हालातों में कैसे भयमुक्त और सुरक्षित जीवन जीएंगे। अपराध पर काबू के लिए सरकार कब गंभीर होगी। जिले में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि शहर के सीमेंट व्यवसायी विजय भगवानी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो दिन पूर्व बैरगनिया में बजरंग दल के जिला सह संयोजक राकेश झा की अपराधियों द्वारा अंधाधुंध फायरिग कर की गई हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि मंगलवार को फिर शहर के रघुनाथपुरी मोहल्ले में युवक धीरेंद्र कुमार पंकज उर्फ गुड्डू झा को गोली मारी गई। शिक्षक सुनील कुमार पर सीतामढ़ी शहर में चाकू से जानलेवा हमला हुआ। इधर, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रो. उमेशचंद्र झा ने जिले में बढ़ रही अपराधिक घटनाओं पर चित व्यक्त करते हुए सरकार से अपराधियों के खिलाफ ठोस कदम उठाने की मांग की है। मॉर्निंग वाक पर पत्नी के साथ निकले थे गुड्डू झा, फोन आया और फिर ठांय-ठांय सीतामढ़ी, संसू: शहर के मेहसौल ओपी क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुरी मोहल्ले में रहने वाले धीरेंद्र कुमार पंकज उर्फ गुड्डू झा (45) को एक फोन कॉल के बाद अपराधियों से भिड़ंत हुई। कुछ ही देर में अपराधियों से हाथापाई होती है और गोलियों की ठांय-ठांय से पूरा इलाका दहल उठता है। गुड्डू झा खुद भी लाइसेंसी पिस्टल रखते थे। उनकी पिस्टल भी लोडेड थी। अपराधियों से भिड़ंत के बाद गुड्डू झा पिस्टल निकालते इससे पहले ही उनकी पिस्टल छीन ली गई। निहत्था होते ही उनपर गोलियां बरसने लगीं। एक-एक कर तीन गोलियां मारी गईं। एक गोली माथा में, दूसरी दाहिने हाथ में तथा तीसरे दाहिने पैर में लगी। मॉर्निंग वाक में वह अपनी पत्नी प्रिया झा के साथ निकले थे। बीच रास्ते में ही उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। प्रिया झा बताती हैं कि फोन पर बातचीत के बाद उन्होंने मुझको घर लौट जाने को कह दिया। घटना के दौरान झा का गिरा हुआ मोबाइल फोन पुलिस को मिला है। फोन लॉक था। उसमें पासवर्ड लगा था। जिससे उसको ऑन करके वह नंबर देखने में पुलिस को विलंब हुआ। पुलिस ने उस नंबर को अब डिटेक्ट तो कर लिया है लेकिन, उसके बारे में कुछ बताने से फिलहाल इनकार किया।

घटना आपसी लेनदेन के विवाद में होने का अंदेशा

पुलिस सूत्रों के मुताबिक घट’ना आपसी लेनदेन के वि’वाद में हुई है। मोहल्ला के ही रोड में बाइक सवार दो बद’माश आए और उनसे हाथापाई करने लगे। गोली मारने वाला बदमाश एक बाइक पर अन्य युवक के साथ सवार था। उनकी लाइसेंसी पि’स्टल छीन ली। पुलिस को घटनास्थाल से एक 7.65 एमएम का खो’खा ब’रामद हुआ है। गुड्डू झा की पिस्टल भी 7.65 एमएम बोर की बताई गई है। संदेह यह भी है कि हो सकता है कि उनकी पि’स्टल छीनने के बाद उससे भी गो’ली चलाई गई हो। जख्मी व्यक्ति के मोबाइल के अधार पर जांच की जा रही है कि किस शख्स का फोन आया था जिसपर बात होते ही गुड्डू झा अपनी पत्नी को बीच रास्ते में ही छोड़ मेन रोड जाने के लिए बेचैन हो गए।शहर के रिगबांध इलाके में स्थित एक निजी नर्सिंग होम में जख्मी व्यक्ति को तत्काल भर्ती कराया गया।सुबह-सुबह बीच मोहल्ले में गोलियों की त’ड़तड़ाहट से शहर में स’नसनी फैल गई। पूरा पुलिस महकमा नर्सिंग होम से मोहल्ले तक दौड़ लगाने लगा। एसपी अनिल कुमार, एसडीपीओ रमाकांत उपाध्याय, सर्किल इंस्पेक्टर विजय यादव, नगर थाना प्रभारी विकास कुमार राय ने सभी बिदुओं पर प’ड़ताल की। शहर से गांव-गांव तक लगातार गो’लीबारी से जिले की जनता भ’य एवं द’हशत में है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.