दीपक कुमार ।मुजफ्फरपुर
मुज़फ़्फ़रपुर । मंगलवार को एसएसपी जयंत कांत ने जिले के सभी थानेदारों, ओपी प्रभारी और डीएसपी समेत अन्य अधिकारियों के साथ की क्राइम मीटिंग. इस मीटिंग में लंबित मामलों के निष्पादन की समीक्षा के साथ ही महाशिवरात्रि, होली और पंचायत चुनाव को लेकर सभी को कई दिशा निर्देश दिया गया।एसएसपी जयंत कांत ने बताया कि लंबित मामलों में कमी आई है इसको और तेजी से किया जा रहा है सभी थानेदारों को शराब, अपराधियों पर नजर रखने को लेकर निर्देश दिया गया है ताकि कोई अपराधिक घटना ना हो पाए साथ ही आने वाले पर्व में अति संवेदनशील जगहों को चिन्हित कर कोई घटना ना हो इसको लेकर सतर्क रहने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है।








Leave a Reply