BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

गायघाट में प्रवेशोत्सव विशेष नामांकन अभियान के तहत विभिन्न विद्यालयों में शिक्षा समिति के सदस्यों के साथ की गई बैठक, शत प्रतिशत नामांकन को लेकर दिए निर्देश

दीपक कुमार। गायघाट

गायघाट । प्रखंड अन्तर्गत विभिन्न सभी विद्यालयों के एचएम, टोला सेवक, जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक में बच्चों के विद्यालय में नामाकंन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।शिक्षा समिति के सदस्यों ने बताया कि विद्यालय के पोषक क्षेत्र के अनामांकित बच्चों तथा छीजित यानि वैसे बच्चे जिन्होंनें बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी है, उनके नामाकंन के लिए 8 मार्च से 20 मार्च तक विशेष अभियान चलाया जायेगा। प्रवेश उत्सव के नाम से चलाये जाने वाले अभियान के तहत बच्चों के नामाकंन को लेकर जागरूकता रैली, विद्यालय शिक्षा समिति की बैठक होगी।शत प्रतिशत नामंकन कराए। नामांकन अभियान के तहत सभी बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन की जाएं। इसके लिए सभी सदस्यों को मह्त्वपूर्ण निर्देश दिए।इस दौरान मौके पर बीआरपी उमेश राय समेत कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.