बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) कोरोना पॉजेटिव हो गए हैं. इस बात की जानकारी उनकी मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम पर दी है. दरअसल लगातार ये खबरें आ रही थीं कि मां नीतू के बाद वह भी कोरोना वायरस (Coronavirus) के शिकार हो गए हैं. हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन अब नीतू कपूर ने ये खबर पक्की कर दी है. नीतू ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में साफ किया है कि रणबीर को कोरोना हो गया है और फिलहाल वह दवाइयां ले रहे हैं.
नीतू कपूर ने अपने पोस्ट में लिखा है, ‘आप सब की दुआओं और चिंता करने के लिए शुक्रिया. रणबीर कोरोना पॉजेटिव हो गया है. वह अभी मेडिकेशन पर है और ठीक हो रहा है. वह घर पर ही क्वारंटीन हो गया है और पूरी सावधानियां बरत रहा है.’


नीतू कपूर की इंस्टाग्राम पोस्ट का स्क्रीनशॉर्ट.
रणबीर के बीमा’री की खबरें सामने आने के बाद उनके अंकल रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) ने एक इंटरव्यू में बताया था कि हां ये सच है कि रणबीर कपूर बीमार हैं.
दरअसल मुंबई में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. कुछ इलाकों में फिर से लॉकडाउन भी लगा दिया गया है. मुंबई के निकट ठाणे में भी लॉकडाउन लगा दिया गया है.
रणबीर को कोरोना होने की खबर के बाद से ही फैंस की चिंताए आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी के लिए बढ़ गईं हैं. क्योंकि हाल ही में आलिया-अयान दोनों को ब्रह्मास्त्र के सेट पर रणबीर के साथ देखा गया था, जहां उन्होंने देवी काली से आशीष भी लिया था.






Leave a Reply