BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

लापता 5 वर्षीय बच्ची ब’रामदगी को लेकर परिजनों के अन’शन को नगर विधायक विजेंद्र चौधरी ने जूस पिलाकर कराया समाप्त

5 वर्षीय लापता बच्ची (Missing Child) के परिजन पिछले 5 दिनों से समाहरणालय के पास आमरण अनशन (Fast Unto Death) पर बैठे थे. आज नगर विधायक (Nagar MLA) विजेन्द्र चौधरी (Vijendra Chuadhary) ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया. ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में पिछले महीने की 16 तारखी से लापता 5 वर्षीय खुशी का कुछ नहीं पता चलने पर और पुलिस के द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं करने पर परिजन आमरण अनशन पर बैठे थे.

बच्ची की बरामदगी के लिए एसआईटी गठन पर नगर विधायक विजेन्त्र चौधरी में अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कई दिन हो चुके हैं पूरे शहरवासी परेशान हैं. चाहते है जल्द से जल्द बच्ची मिल जाए.

Bihar में Giriraj Singh के बयान पर Patna वालों ने कह दिया, अधिकारी ही क्यों, नेताओं की भी धुनाई हो

आगे उन्होंने कहा कि पुलिस ने भरोसा दिलाया है. इस मामले को लेकर मैं फिर वरीय अधिकारियों से बातचीत करूंगा और एसआईटी के कार्य को तेजी में लाने के लिए कहूंगा. अगर जरूरत पड़ी तो इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया जाएगा. दरअसल 16 फरवरी को खुशी घर के पास से खेल रही थी जिसके बाद से लापता हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.