नई दिल्ली. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency, NTA) ने जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम 2021 (JEE Main Result 2021) के फरवरी सत्र का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन कैंडिडेट्स ने एग्जाम दिया, वे ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के जरिए रिजल्ट चेक कर सकते हैं. जेईई मेन फरवरी 2021 सत्र में 6 छात्रों ने 100 एनटीए स्कोर हासिल किया है, वहीं 41 छात्र टॉपर्स लिस्ट में हैं.


JEE main Results 2021

JEE Mains 2021 का रिजल्ट 24, 25, 26 फरवरी को B.Tech के, 23 फरवरी को B-Planning और B-Arch के लिए आयोजित एग्जाम के लिए जारी किया गया है.
इन स्टेप्स में देखें रिजल्ट
-jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
-होम पेज पर डिस्प्ले हो रहे रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.

-लॉग इन डिटेल दर्ज करें.
-सबमिट करें और रिजल्ट चेक करें.
https://jeemain.nta.nic.in/webinfo2021/Page/Page?PageId=1&LangId=P
बता दें कि JEE Advanced exam 2021 इस साल 3 जुलाई को आयोजित किया जाएगा. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency, NTA) ने फरवरी सत्र में एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स के लिए JEE Main 2021 Final Answer Key जारी कर दी हैं.

https://jeemain.nta.nic.in/webinfo2021/File/GetFile?FileId=21&LangId=P
JEE Main का दूसरा सत्र 15 मार्च से शुरू हो रहा है. JEE Main मार्च के एडमिट कार्ड जल्द ही NTA द्वारा जारी किए जाने की संभावना है. JEE Advanced exam 2021 इस साल 3 जुलाई को आयोजित किया जाएगा.



Leave a Reply