समस्तीपुर । दलसिंहसराय में कोलकाता – दरभंगा ट्रेन में उस समय अफ’रातफरी मच गई जब ट्रेन की बोगी एस वन ने पहिया से धुएं के साथ आ’ग की तेज लपटें निकलने लगीं । हालाकि, धुआं देखकर रेल यात्रियों ने दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन वैक्यूम कर रोक दी और रेल पुलिस की मदद से आग पर काबू लिया।
जानकारी के अनुसार कोलकता से दरभंगा जा रही ट्रेन कोलकाता – दरभंगा (05233) में भटगमा गाव के पास कुछ ग्रामीणों ने ट्रेन से निकल रहे धुएं को देखकर शोर मचाना शुरू किया। इसके साथ ही यात्रियों और ट्रेन के गार्ड ने भी देखा तो गार्ड बोगी के दो बोगी बाद लगी स्लीपर कोच संख्या एक के पहिए के पास से धुआ और आग की चिनगारी निकल रही थी। उसके बाद ट्रेन को दलसिंहसराय स्टेशन पर रोकर बोगी से यात्री को निकाला गया और आग पर काबू पाया गया। इस दौरान यात्रियों के बीच अफरातफरी की स्थिति बनी रही। यह गनीमत रही कि स्थानीय ग्रामीणों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। ग्रामीणों के शोर मचाने पर ही यात्रियों व गार्ड को खतरे का आभास हुआ। हालाकि, एहतियातन लोकल थाने की पुलिस थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र के साथ और अग्निशमन की टीम भी स्टेशन पहुंच चुकी थी। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी धनंजय कुमार ने बताया कि ब्रेक बाइंडिंग के कारण एस वन बोगी के पहिए से धुएं के साथ चिनगारी उठी थी। जिसे ट्रेन में लगी फायर किट की मदद से बुझा दिया गया। सब कुछ जाच के उपरात ट्रेन को 9:40 बजे रवाना कर दिया गया।







Leave a Reply