Reported by Deepak
मुजफ्फरपुर। महिला दिवस बहुत महत्व है और यह आज के समय में एक प्रथा बन गई है। यह समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा, प्यार और देखभाल का उत्सव है। यह खुशी की बात है कि आजकल स्कूलों और कॉलेजों में महिला दिवस मनाया जाता है ताकि महिलाओं के लिए सम्मान और देखभाल उनके बचपन के दिनों से ही युवा पीढ़ी के मन में पैदा हो।महिलाओं को सशक्त बनाना एक बड़ी जिम्मेदारी है। यह जेंडर इक्वलिटी के लिए आवश्यक है। हर साल 8 मार्च को महिला दिवस देशभर में मनाया जाता है।ये उक्त बातें ज़िले के जाने माने मेकअप आर्टिस्ट कोमल साह ने कहीं।
उन्होंने कहा कि आज की महिला निर्भर नहीं हैं। वह हर मामले में आत्मनिर्भर और स्वतंत्र हैं और पुरुषों के बराबर सब कुछ करने में सक्षम भी हैं। हमें महिलाओं का सम्मान जेंडर के कारण नहीं, बल्कि स्वयं की पहचान के लिए करना होगा। हमें यह स्वीकार करना होगा कि घर और समाज की बेहतरी के लिए पुरुष और महिला दोनों समान रूप से योगदान करते हैं। यह जीवन को लाने वाली महिला है। हर महिला विशेष होती है, चाहे वह घर पर हो या ऑफिस में।
वह अपने आस-पास की दुनिया में बदलाव ला रही हैं, और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बच्चों की परवरिश और घर बनाने में एक प्रमुख भूमिका भी निभाती है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उस महिला की सराहना करें और उसका सम्मान करें जो अपने जीवन में सफलता हासिल कर रही हैं और अन्य महिलाओं और अपने आस-पास के लोगों के जीवन में सफलता ला रही हैं।
आपको बता दें कि राज्य के मेकअप आर्टिस्ट मे बिहार के मुज़फ्फरपुर की बेटी कोमल साह की पुरानी बाजार स्थित दुकान हैं। उन्हे कई बार सम्मानित की गई है। वही मेकअप चैम्पियन बन कर बिहार का नाम रौशन की है। वही कोमल साह को बीते कुछ दिनो पहले नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में चर्चित अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के द्वारा एक जुन को “बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट इन मुज़फ़्फ़रपुर” का “ग्लोबल आइकोनिक अवार्ड भी दिया गया था।









Leave a Reply