BIHARBreaking NewsCRIMESTATE

कुढ़नी में अज्ञात वाहन से कु’चलकर मजदूर की मौ’त


राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 22 मुजफ्फरपुर-हाजीपुर मुख्य मार्ग के फकुली ओपी के ढोढ़ी गांव के पास शनिवार की शाम काम कर घर लौट रहे एक मजदूर को अज्ञात वाहन ने रौंद डाला। इससे मौके पर ही उसकी मौ’त हो गई। हादसे में उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ओपी प्रभारी उदय कुमार सिंह ने एसकेएमसीएच भेजवाया।

घटना के संबंध में रजला पंचायत के मनोज कुमार ने बताया कि मृ’तक धर्मेन्द्र कुमार विशुनपुर मंगल गांव निवासी 40 वर्षीय धर्मेन्द्र राम व घा’यल मलकौनी गांव निवासी राज कुमार है। दोनों कही से मजदूरी कर घर लौट रहे थे। इसी बीच अज्ञात वाहन ने दोनों को रौं’द डाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पीएचसी में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर ने धर्मेन्द्र राम को मृ’त घोषित कर दिया। साथ ही घा’यल का प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.