BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

BREAKING: गायघाट में प्रवेशोत्सव विशेष नामांकन अभियान को लेकर निकाली गई प्रभातफेरी, BDO ने दिखाई हरी झंडी

दीपक कुमार। गायघाट

गायघाट । शैक्षिक सत्र 2021-22 में कक्षा एक से लेकर 8 वीं तक की कक्षा में नामांकन के लिए शिक्षा विभाग द्वारा सोमवार से जिले में विशेष नामांकन अभियान की शुरुआत की जाएगी। 20 मार्च तक चलने वाले प्रवेशोत्सव विशेष नामांकन अभियान के तहत स्कूल से वंचित बच्चों को ढूंढकर उसका नजदीक के स्कूल में नामांकन कराया जाएगा। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारी भी पूरी कर ली है। इसी दौरान गायघाट बीआरसी परिसर के समीप प्रवेशोत्सव नामांकन अभियान को लेकर प्रभातफेरी निकाली गई। मुख्य अतिथि बीडीओ डां विमल कुमार ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को र,वाना किया। बीडीओ ने बताया कि इस विशेष अभियान के दौरान स्कूलों में रिकार्ड स्तर पर नामांकन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विशेष नामांकन पखवाड़ा को ले सोमवार को स्कूली बच्चो की प्रभातफेरी निकाली गई है । इसके लिए हर स्कूल को अपने संसाधन के अनुसार पोषक क्षेत्र में प्रभात फेरी निकालने को कहा गया है। हर विद्यालय में 80 बच्चों के नामांकन का निर्धारित है लक्ष्य :

बीआरपी उमेश राय ने बताया कि प्रवेशोत्सव विशेष अभियान के दौरान जिले में संचालित सभी सरकारी विद्यालयों में प्रति विद्यालय 80 बच्चों का नामांकन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस दौरान 6 साल के बच्चों का कक्षा एक में नामांकन होगा। इसके लिए प्रधानाध्यापक को आंगनबाड़ी सेविका से समन्वय स्थापित कर नामांकन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। आंगनवाड़ी सेविका, जीविका दीदी और शिक्षा स्वयंसेवक बच्चों को विद्यालय तक लाने का सहयोग करेंगे। 20 तक चलेगा विशेष नामांकन अभियान : गौरतलब हो कि कोविड 19 वैश्विक महामारी के कारण करीब 11 माह से विद्यालय लगातार बंद रहे हैं। इस कारण बच्चों का सीखना एवं उनकी पढ़ाई बाधित हुई है। उक्त कमी को दूर करने एवं बच्चों को उम्र तथा कक्षा के अनुरूप दक्षता प्रदान करने के लिए शैक्षिक सत्र 2020-21 की सभी कक्षाओं में पूर्ववर्ती कक्षा के शैक्षिक सामग्री को छोटा कर तीन महीने का कैचअप कोर्स अप्रैल के प्रथम सप्ताह में चलाने का निर्णय शिक्षा विभाग द्वारा लिया गया है। इन उद्देश्यों की प्राप्ति को लेकर शैक्षिक सत्र 2021-22 में कक्षा एक से आठ एवं कक्षा नौ के अनामांकित तथा क्षितिज बच्चों के नामांकन हेतु 20 मार्च तक प्रवेशोत्सव-विशेष नामांकन अभियान चलाया जाना है। बताते चलें कि
आज से जिले में विशेष अभियान चलाकर अनामांकित तथा क्षितिज बच्चों का नामांकन विद्यालयों में किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने को लेकर तैयारी भी पूरी कर ली गई है। पहले दिन विद्यालयों से प्रभातफेरी निकालकर अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। इस कार्य में जीविका व आइसीडीएस समेत जनप्रतिनिधियों की भी मदद ली जाएगी।इस दौरान मौके पर लेखापाल ललित कुमार चौधरी, प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश ठाकुर, सरोज कुमार, अनिल झा समेत दर्जनो लोग उपस्थित थे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.