BIHARBreaking NewsSTATE

भरे मंच से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- अधिकारी न सुने तो बांस उठाकर मारिए

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विवादित बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने सूबे के अधिकारियों की क्लास ली और लोगों को नसीहत दी कि अगर अधिकारी नहीं सुने तो बांस से पीटो। दरअसल, सभा के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से एक व्यक्ति ने सीओ के गलती करने और बात नहीं सुनने की शिकायत की। इस पर गिरिराज सिंह ने भरे मंच से कहा कि अगर कोई अधिकारी बात नहीं सुने तो दोनों हाथ से बांस उठाइये उसकी पिटाई कर दीजिए।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह खोदावंदपुर कृषि अनुसंधान केंद्र में कृषि संगोष्ठी में हिस्साा ले रहे थे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मुझे छोटी-छोटी बातों को कहने की जरूरत नहीं है, यह आपका अधिकार है। अगर आपके अधिकार का हनन हुआ तो गिरिराज सिंह आपके साथ हमेशा खड़ा रहेगा। ‌आपके अधीन, डीएम, एसडीओ, सांसद हैं। आपने मुझे सांसद बनाया है। आप मनोबल को ऊंचा रखें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.