दीपक कुमार। गायघाट
गायघाट। प्रखंड अन्तर्गत बीआरसी भवन में बीडीओ डां विमल कुमार की अध्यक्षता में प्रवेशोत्सव नामांकन अभियान को लेकर एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया।बीडीओ ने बैठक की शुरुआत करते हुए सभी शिक्षकों को कहा कि प्रवेशोत्सव विशेष नामांकन अभियान छह साल तक के सभी बच्चों का नामांकन सुनिश्चित कराएं। 8 से 20 मार्च तक शिक्षा विभाग चलाएगा विशेष अभियान। शिक्षा विभाग के अलावा आइसीडीएस व जीविका की भी अहम भूमिका रहेगी।इस अवसर पर बीडीओ ने कहा की न्यूनतम छह वर्ष आयु के शतप्रतिशत बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने के साथ-साथ छठे, नौवे वर्ग में भी बच्चो का नामांकन सुनिश्चित हो। सभी वर्ग, समुदाय के बच्चे शिक्षा ग्रहण के प्रति प्रोत्साहित हो, विशेष नामांकन अभियान का उद्देश्य है। उन्होंने विशेष नामांकन अभियान के दौरान आइसीडीएस व जीविका कर्मियों, दीदी आदि को संबंधित पोषक क्षेत्र में शतप्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रभावशाली भूमिका का निर्वहन करने का निर्देश दिया।

बीआरपी उमेश राय ने बताया कि न्यूनतम छह वर्ष तक के सभी बच्चों का नामांकन सुनिश्चित कराया जाए में कहा कि अभियान के दौरान शतप्रतिशत बच्चों का नामांकन सुनिश्चित हो।
विभागीय दिशा-निर्देश के आलोक में प्रवेशोत्सव विशेष नामांकन अभियान का आयोजन 10 मार्च से 20 मार्च तक चलाया जाएगा। अभियान के दौरान शतप्रतिशत बच्चों का नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा। अभियान के सुचारू क्रियान्वयन के संबंध में विचार-विमर्श के लिए बीडीओ की अध्यक्षता में बीआरसी भवन बैठक का आयोजन किया गया।इस दौरान मौके पर सभी शिक्षक मौजूद थे।






Leave a Reply