BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

जीत का टीका : सदर अस्पताल वैक्सीनेशन सेंटर पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खड़े रहते हैं बुजुर्ग, काेई पूछने वाला तक नहीं

सदर अस्पताल के वैक्सीनेशन सेंटर पर कुव्यवस्था का आलम यह है कि सुबह 10 से शाम 5 बजे तक लाइन में लगने के बाद भी सीनियर सिटीजंस काे काेराेना का टीका नहीं लग पा रहा है। थक-हार कर बुजुर्ग लाैट जा रहे हैं लेकिन इन्हें पूछने वाला तक काेई नहीं है। बुजुर्गाें के बैठने के लिए न कुर्सी है और पीने के पानी की व्यवस्था। आखिर इन वरीय नागरिकाें का क्या कसूर है। जबकि सरकार की ओर से वरीय नागरिकाें के लिए अलग से सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

गुरुवार काे इस सेंटर पर बड़ी संख्या में काेराेना का टीका लेने लाेग आए थे। पहले रजिस्ट्रेशन के लिए दाे घंटे तक लाइन में लगे। फिर जब टीका लेने पहुंचे ताे 4-5 घंटे तक लाइन में लगे रहे, लेकिन उनकी बारी नहीं आई। मात्र एक काउंटर खाेला गया है। जहां नियुक्त डाटा ऑपरेटर सर्वर डाउन हाेने का बहाना बनाता रहा। बुजुर्गाे ने आराेप लगाया कि आखिर जब ऐसी व्यवस्था है ताे क्याें उन्हें बुलाया जाता है। कई लाेगों ने डीआईओ से कुव्यवस्था की शि’कायत की। शिकायत पर डीआईओ डाॅ. एके पांडेय ने निरीक्षण किया।

डीआईओ का आ’रोप- बात नहीं सुन रहे प्रबंधक
सेंटर पर कुव्यवस्था और घंटाें से लाइन में लगे बुजुर्गाे की परेशानी देखकर डीआईओ स्वयं परेशान हाे गए। तत्काल उन्होंने प्रभारी सिविल सर्जन काे फाेन कर सारी स्थिति से अवगत कराया। कहा कि तीन दिनाें से प्रबंधक से कुर्सी लगाने, डेडिकेटेड इंटरनेट कनेक्शन लगाने और सुरक्षा की व्यवस्था कराने काे कह रहे हैं। लेकिन, प्रबंधक उनकी बाताें को अनसुना कर रहे हैं। डीआईओ ने सदर अस्पताल में दाे और काउंटर बनाने के साथ शहर के चाराें शहरी पीएचसी में भी सेटर शुरू कराने का अनुराेध किया।

बुजुर्गाें ने कहा- सर्वर डाउन होने का बहाना बना काम नहीं करना चाहते स्टाफ

अवध बिहारी प्रसाद (81 वर्ष, अतरदह): दोपहर 12 बजे से लाइन में खड़े थे। 3 बजे भीड़ से नीचे गिर गए ताे बाहर आकर बैठ गए। पत्नी काे लाइन में लगवा दिया। शाम 4.30 बजे तक नंबर नहीं आया।

वीके विद्यार्थी (72 वर्ष, रामदयालु) : सुबह 9 से 11 बजे तक रजिस्ट्रेशन को लाइन में लगे। शाम 4 बजे तक टीका लेने के लिए नंबर नहीं आया। सर्वर डाउन हाेने का बहाना बना कर कर्मी काम नहीं कर रहे हैं।

जयलाल प्रसाद (73 वर्ष, बीबीगंज) : रजिस्ट्रेशन के लिए एक घंटे लाइन में लगा रहा। इसके बाद भी दोपहर 1 बजे से शाम 4.30 तक टीका लेने के लिए उनका नंबर नहीं आया। थक-हार कर घर लाैट गए।

मुदेश्वर साह (65 वर्ष, सिवाईपट्टी) : दोपहर 12 बजे से लाइन में खड़े हैं। शाम 4 बजे तक नंबर नहीं आया। शिकायत करने का भी काेई फायदा नहीं हाुआ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.