BIHARBreaking NewsPATNASTATE

मेडिकल स्टूडेंट की मौ’त के बाद पटना में बढ़ा कोरोना संक्रमण का ख’तरा, छात्रों ने की परीक्षा रद्द करने की मांग

पटना. राजधानी पटना में एक बार फिर से कोरोना (Corona) का खतरा मं’डराने लगा है. सिटी के अगमकुआ स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज (NMCH) के फाइनल ईयर के छात्र शुभेंदु शेखर की कोरोना से हुई मौ’त के बाद उनके संपर्क में आए कई मेडिकल छात्र (Medical Student) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, ऐसे में सं’क्रमण का खत’रा काफी बढ़ गया है. शुभेंदु की मौत के बाद कॉलेज के ओल्ड और न्यू हॉस्टल में रहने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राओं का कोरोना जांच को लेकर सैंपल लिया गया है, जिसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आयी है, ऐसे में संक्र’मण का खतरा लगातार बना हुआ है.

इस बीच कॉलेज के एमबीबीएस 2019 बैच के छात्र छात्राओं ने गुरुवार से शुरू होने वाले फर्स्ट ईयर यूनिवर्सिटी एग्जाम को रद्द किए जाने की मांग की है. इसको लेकर कॉलेज परिसर में प्रदर्शन कर अपना आ’क्रोश प्रकट किया. मेडिकल छात्र छात्राओं ने कोरोना संक्रमण देखते हुए आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति से तत्काल परीक्षा को रद्द किए जाने की मांग दोहराई. आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने कॉलेज के फाइनल ईयर के छात्र शुभेंदु शेखर की कोरोना से हुई मौ’त का हवाला देते हुए कहा कि उनके संपर्क में आए कई मेडिकल छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

छात्रों का कहना था कि कॉलेज के ओल्ड और न्यू हॉस्टल में रहने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राओं का कोरोना रिपोर्ट अभी तक नहीं आया है, ऐसे में अगर वह कल से शुरू होने वाले परीक्षा में शामिल होते हैं तो संक्रम’ण का ख’तरा काफी बढ़ जाएगा. मेडिकल छात्र-छात्राओं ने इस दौरान सुरक्षा को लेकर नालंदा मेडिकल कॉलेज परिसर में ही होम सेंटर की व्यवस्था किए जाने की अपील की है.

मालूम हो कि पटना स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज के फाइनल ईयर के स्टूडेंट शुभेंदु शेखर की बेगूसराय जिले में कोरोना से मौत हो गई थी, वहीं शुभेंदु के संपर्क में आए नालंदा मेडिकल कॉलेज के 8 छात्रों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर एनएमसीएच में ह’ड़कंप मच गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने पटना सिटी का दौरा कर एनएमसीएच अस्पताल प्रशासन से पूरे मामले की जानकारी ली.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.