BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

15 दिनों से ला’पता ब’च्ची का नहीं मिला सुराग, मुजफ्फरपुर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना पर बैठे परिजन

जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में बीते 16 फरवरी ला’पता बच्ची का सुराग नहीं मिलने से दु’खी परिजन अ’नशन पर बैठ गए हैं. जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष पीड़ित परिवार धरने पर बैठ गया है. इनकी माने तो जबतक बच्ची की बरामदगी नहीं होगी तब तक ये सभी अनशन पर बैठे रहेंगे.

परिजनों की माने तो 16 फरवरी की शाम से बच्ची घर से गायब है. इसके बाद उसे खोजने का काफी प्रयास किया गया लेकिन कुछ पता नहीं चल सका. हार थाक कर परिजनों ने इसकी शि’कायत स्थानीय थाने में दर्ज करा दी. लेकिन ला’पता होने के कई दिन बीत जाने के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका.

परिजन थाना से लेकर वरीय पुलिस अधिकारी तक गुहार लगा चुके है, लेकिन अब तक बच्ची की बरामदगी नही हुई. तकरीबन 15 दिनों से ज्यादा बीत जाने के बाद भी अब तक उस मासूम बच्ची की बरामदगी नही हो पाई है.  बच्ची की माँ ने कहा कि अब तक जिला प्रशासन द्वारा किसी तरह का कोई का’र्रवाई नही किया गया है.वही राजद नेता संजीव रजक ने कहा कि 17 तारीख से एफआईआर हुआ लेकिन अब तक पुलिस किसी तरह की कार्रवाई नही करती दिख रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.