मुजफ्फरपुर : खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में हुई छापेमा’री, जिलाधिकारी प्रणव कुमार, ssp जयंतकांत, सिटी sp राजेश कुमार, asp सहित कई थानों की पुलिस मौजूद है।
PATNA : बिहार के अलग-अलग जिलों से सुबह सवेरे आ रही खबर के मुताबिक कई जिलों में एक साथ जेलों में छापेमा’री की गई है। बक्सर स्थित केंद्रीय कारा में सुबह-सवेरे डीएम और एसपी के नेतृत्व में छापेमा’री की गई। भारी पुलिस बल के साथ जिला प्रशासन की टीम बक्सर स्थित केंद्रीय कारा पहुंची और यहां पिछले 2 घंटे से जेल के अंदर सभी सेल की तला’शी ली जा रही है। सहरसा मंडल कारा में भी जिला प्रशासन की टीम ने छापेमा’री की है। उधर आरा स्थित मंडल कारा में डीएम और एसपी के नेतृत्व में छापेमारी के दौरान एक मोबाइल फोन, एक चार्जर, एक चा’कू, एक कैंची अब तक बरामद किया जा चुका है छापे’मारी अभी भी जारी है।
उधर सीतामढ़ी स्थित जेल में भी सुबह 4 बजे जिला प्रशासन की टीम पहुंच गई। सदर डीएसपी और एसडीओ के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस जे’ल पहुंची और छापेमा’री की गई इस दौरान जेल में चप्पे-चप्पे की तलाशी की जा रही है। तलाशी के दौरान अब तक कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद हुई है या नहीं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं बेगूसराय जेल में भी सुबह-सवेरे डीएम और एसपी के नेतृत्व में छापेमारी की गई। बेगूसराय मंडल कारा में घंटों तक छापेमारी चलती रही इस दौरान कैदियों के बीच हड़’कंप मचा रहा था। छापेमारी के दौरान जिला प्रशासन की टीम को कोई आप’त्तिजनक सामान नहीं मिला है। डीएम अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि चीफ सेक्रेटरी के आदेश पर एक टीम गठित कर आज सुबह-सुबह जेल में छापेमा’री की गई है।
माना जा रहा है कि क्राइ’म कंट्रोल के लिए यह छापेमारी की गई है। जेल में बंद अप’राधियों का बाहर बैठे अपराधियों से कनेक्शन खंगालने के मकसद से छापेमारी की गई है। बिहार में लगातार अप’राधिक घट’नाओं में इजाफा हो रहा है और समय-समय पर जेलों में प्रशासन की तरफ से छापेमा’री की जाती रही है ताकि बंदियों के साथ बाहर बैठे अपरा’धियों का तार तो’ड़ा जा सके।







Leave a Reply