BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

“चौड़ी सड़क से सुधरेगी यातायात व्यवस्था” पथ निर्माण विभाग की सड़कें होंगी दो लेन – सुरेश कुमार शर्मा

मुज़फ़्फ़रपुर 2 मार्च 2021,
पथ निर्माण विभाग की सड़कें होंगी दो लेन -सुरेश कुमार शर्मा
“ चौड़ी सड़क से सुधरेगी यातायात व्यवस्था”
—————————————————-
शहर की बहुप्रतीक्षित जवाहरलाल रोड से लेप्रोशी मिशन तक की सड़क कथा मिठनपुरा से लाल कोठी तक की सड़क बनेंगी दो लेन।नालों का जुड़ाव निर्माणाधीन आउट फ़ॉल नाला से करवाया जाएगा ताकि शहर के मुख्य सड़कों को जल-जमाव से मुक्ति मिले।यह सड़के लगभग 11 मीटर चौड़ी है जिसके बीच में डिवाइडर बनाकर स्ट्रीट लाइट की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी ।पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता तथा पटना में पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों से पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने वार्ता की तथा एक लेन में बनने वाली इस सड़क को दो लेन में बनाने की स्वीकृति प्रदान करवाई।
विदित है कि इन सड़कों का अधिग्रहण पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा के प्रयास से पथ निर्माण विभाग ने किया था।इन दोनों सड़कों का निरीक्षण पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता,सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता के साथ किया।पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने अपने निरीक्षण के क्रम में स्थानीय दुकानदारों से भी उनकी राय जानी और ऐस्टीमेट में सुधार करवाने के लिए पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों को कहा।
इस आशय की जानकारी पूर्व मंत्री के प्रवक्ता संजीव कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।मंत्री श्री शर्मा के साथ रमेश केजरीवाल, के पी पप्पू,भगवान लाल महतो, जीवेश कुमार,प्रणव भूषण,पंकज प्रकाश, आलोक वर्मा,सतीश कुमार,सत्यप्रकाश भारद्वाज, संजीव कुमार,पंकज कुमार आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.