BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में आज इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत करेंगे CM नीतीश कुमार, पटना-राजगीर सहित इन रूटों पर चलेंगी

पटना. बिहार में आज यानी 2 मार्च से इलेक्ट्रिक बसों (Bihar Electric Bus Service) का परिचालन शुरू हो जाएगा. इसका उद्घाटन मंगलवार को संवाद भवन से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) करेंगे. नीतीश कुमार इलेक्ट्रिक बसों के फ्लैग के साथ लक्जरी, डीलक्स एवं सेमी डीलक्स बसों को भी रवाना करेंगे.

बिहार के परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि राज्य की जनता को सस्ती, सुलभ, सुगम, सुरक्षित एवं अत्याधुनिक सुविधायुक्त परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के लिए कुल 70 बसों का शुभारंभ किया जा रहा है. इसमें 15 लग्जरी, 25 डीलक्स एवं 30 सेमी डीलक्स बसों का परिचालन बिहार के 43 विभिन्न मार्गों पर किया जा रहा है.

इन बसों का परिचालन शुरू हो जाने से राज्य के सभी 38 जिलों से राजधानी पटना की कनेक्टिविटी और बेहतर हो जाएगी. साथ ही जिला, प्रखंड मुख्यालय से राजधानी का सफर काफी आसान हो जाएगा. इलेक्ट्रिक बसों के उद्घाटन के मौके पर उपमुख्यमंत्री रेणु देवी एवं तारकिशोर प्रसाद, भवन निर्माण विभाग मंत्री अशोक चौधरी और परिवहन मंत्री शीला कुमारी उपस्थित रहेंगी.

उन्होंने बताया कि पटना नगर बस सेवा एवं बिहार के विभिन्न मार्गों पर मार्च के आखिरी सप्ताह तक कुल 25 इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन शुरू हो जाएगा. इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन हेतु 9 मीटर के लंबाई वाले 15 इलेक्ट्रिक बस एवं 12 मीटर लंबाई के 10 इलेक्ट्रिक बसों की ओपेक्स माॅडल पर प्राप्ति की जा रही है. फिलहाल 12 बसें निगम को मिल गई हैं. इन बसों का परिचालन पटना-राजगीर, पटना- मुजफ्फरपुर एवं पटना नगर सेवा के विभिन्न मार्गों पर किया जाएगा. बाकी बसें 15 मार्च 2021 तक प्राप्त हो जाएंगी.

सभी इलेक्ट्रिक बसें वातानुकूलित एवं आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं. 15 इलेक्ट्रिक बसें 37 सीटर , जबकि 12 मीटर लंबाई की 10 बसें 45 सीटर होंगी. बसों के अंदर इमरजेंसी गेट एवं इमरजेंसी विंडो की भी सुविधा उपलब्ध है. इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने के लिए परिवहन परिसर फुलवारी शरीफ में कुल 1200 किलोवाट के चार्जिंग स्टेशन बनाए गए हैं. इसमें 120 किलोवाट के 6 चार्जिंग प्वाइंट एवं 240 किलोवाट के दो चार्जिंग प्वाइंट हैं. प्रतिदिन रात में इलेक्ट्रिक बसें चार्ज किये जाने के बाद यहीं से खुलेगी.

इलेक्ट्रिक बसों की विशेषता

एक बार चार्ज होने के बाद 225-250 किलोमीटर चलेगी।

पूर्णतः प्रदूषण मुक्त

पूर्णतः वातानुकूलित

सीसीटीवी कैमरा (दो बस के अंदर और एक बाहर)

सभी बसों में तीन-तीन डिस्प्ले

पैनिक बटन फैसिलिटी

बस के अंदर यात्रियों को मोबाइल चार्ज करने की सुविधा

पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम

स्मार्ट टिकटिंग एवं इंटेलिजेंट व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम

इमरजेंसी बटन एवं एलार्म बेल

लग्जरी बस की विशेषताएं

पूर्णतः वातानुकूलित

टू बाय टू पुशबैक

सीसीटीवी

पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम

डिस्प्ले बोर्ड

फायर फाइटिंग

इमरजेंसी गेट

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.