BIHARBreaking NewsCRIMEMUZAFFARPURSTATE

शरा’बबंदी का मजाक ! मुजफ्फरपुर में स्थानीय नेता कर रहे थे श’राब पार्टी, जानिए पुलिस पहुंची तो …

पंचायत चुनाव की घोषण अभी नहीं हुई है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय नेता अभी से समीकरण बनाने में जुट गए हैंं। कोई लोगों के यहां जाकर हाथ जोड़कर विकास का वादा कर रहा। तो कोई दारू पार्टी कर रहा। बताते चलें कि मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की ओपी पुलिस रविवार की रात तेलिया से शराब पार्टी करते चार लोगों को मौके पर दबोच लिया। जबकि पार्टी में शामिल आठ लोग वहां से भाग निकले। यहां से 15 बोतल शराब  ज’ब्त की गई। साथ ही घ’टनास्थल से तीन बाइक भी ज’ब्त की गई। बताया गया कि तुर्की ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना पर तेलिया स्थित कालेश्वर पासवान के नवनिॢमत गोदाम / झोपड़ी की नाकेबंदी कर छापेमा’री की। वहां छाजन हरिशंकर पूर्वी पंचायत के एक भावी मुखिया प्रत्याशी की शराब पार्टी चल रही थी। सभी जाम से जाम टकरा ही रहे थे कि मौके पर पुलिस पहुंच गई।

इससे शराब पार्टी में अफ’रातफरी मच गई। चार लोगों को दबोच लिया गया। गि’रफ्तार लोगों में तेलिया निवासी रामबाबू पासवान, मोहन सहनी, रामप्रसाद सहनी एवं अनिल सिंह शामिल हैं। पुलिस को देख भागने में सफल लोगों में तेलिया निवासी रितुराज, रघुवीर सहनी, जागेश्वर सहनी, मनरिया निवासी पुकार सहनी, नंदकिशोर सहनी, राजकिशोर सहनी एवं चरकोरिया निवासी राजकुमार सहनी शामिल हैं। तुर्की ओपी के पुलिस अधिकारी अर्जुन पाल ने बताया कि रितुराज ने श’राब पार्टी अपने समर्थकों को दी थी और चरकोरिया निवासी राजकुमार सहनी ने शराब की आपूॢत (डिलेवरी)की थी। यहां से तीन बाइक एवं 15 बोतल शराब जब्त की गई है। श’राब अधिनियम के तहत झोपड़ी के मालिक,समेत उक्त सभी 12 लोगों को आ’रोपित किया गया है। बुलेट बाइक का सत्यापन कर लिया गया है।

श’राब मामले में फरार आ’रोपित गि’रफ्तार

सिवाईपट्टी (मुजफ्फरपुर) : एस ड्राइव के तहत छापेमा’री कर एक साल श’राब के मामले में फरार चल रहे सिवाईपट्टी के अशोक साह को पुलिस ने उसके घर से ‘गि’रफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.