Breaking NewsNational

लगा भी दी, पता ही नहीं चला- कोरोना वैक्‍सीन लगाने वाली सिस्‍टर निवेदा से बोले PM मोदी

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सोमवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में कोविड-19 टीके (Corona Vaccine) की पहली खुराक ली और उन सभी लोगों से टीका लगवाने की अपील की, जो दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान के तहत इसकी पात्रता रखते हैं. उन्‍हें पुडुचेरी की रहने वाली सिस्टर पी निवेदा (Sister Niveda) ने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन (Covaxin) लगाई. इसके बाद पीएम मोदी ने सिस्‍टर निवेदा से कहा, ‘लगा भी दी, पता ही नहीं चला.’

पीएम मोदी को कोरोना वैक्‍सीन लगाने के बाद सिस्‍टर निवेदा ने मीडिया से कहा, ‘सर (पीएम मोदी) को भारत बायोटेक की कोवैक्‍सीन लगाई गई है. उन्‍हें दूसरी डोज 28 दिन बाद दी जाएगी. उन्‍होंने हमसे पूछा कि हम कहां के रहने वाले हैं और टीकाकरण के बाद उन्‍होंने कहा कि लगा भी दी, पता ही नहीं चला.


वहीं पीएम मोदी ने कोरोना वैक्‍सीन लगवाने के बाद जानकारी देते हुए ट्वीट किया. उन्‍होंने कहा, ‘‘मैंने एम्स में कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली.’


उन्‍होंने कहा, ‘कोविड-19 के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में हमारे डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने बहुत कम समय में असाधारण काम किया है. मैं उन सभी लोगों से कोरोना वायरस का टीका लगवाने की अपील करता हूं, जो इसके पात्र हैं. हम सब मिलकर भारत को कोविड-19 से मुक्त बनाएंगे.’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के साथ ही टीका लगवाते हुए अपनी एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह असमिया गमछा पहने दिख रहे हैं और मुस्कुराते हुए टीका लगवा रहे हैं. उनके साथ इस तस्वीर में सिस्टर निवेदा के अलावा केरल की रहने वाली एक अन्य नर्स रोसम्मा अनिल भी दिख रही हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.