BIHARBreaking NewsCRIMEMUZAFFARPURSTATE

BREAKING: मुजफ्फरपुर में फ़िर तीन लोगों की सं’दिग्ध स्थिति में मौ’त, जह’रीली श’राब से म’रने की आशंका, DM, SSP भी पहुंचे गांव

दीपक कुमार। मुजफ्फरपुर

मनियारी थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौ’त हो गई। वहीं कई लोगों के बीमा’र होने की सूचना है। वे आसपास के निजी अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। शहर के एक अस्पताल में भर्ती मनोज राय की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसकी आंखों की रोशनी भी चली गई है। घट’ना के बाद माधोपुर के चौकीदार को निलंबित कर दिया गया है। वहीं दो लोगों को गि’रफ्तार किया गया है। क्षेत्र में छापेमा’री अभियान तेज कर दिया गया है।

शरा’ब पीने के बाद बिग’ड़ी थी तबि’यत

विशनपुर गिद्धा के गुड्डू साह (32) के स्वजनों ने बताया कि गुरुवार की शाम को शराब पीने के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गर्ई थी। दस्त और पेट में दर्द के साथ आंखों की रोशनी कम हो गई थी। इलाज के बाद भी उसे नहीं बचाया जा सका। आगानगर के छोटू कुमार (25) के स्वजनों ने बताया कि शुक्रवार को वह शराब पीकर आया था। तबीयत बिगडऩे पर उसका निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। इसके बाद उसे घर ले आया गया। मगर फिर तबीयत बिगडऩे पर अस्पताल ले जाने के दौरान ही उसकी मौत हो गई। माधोपुर के सुदिष्ट साह (65) की मौत पटना ले जाने के दौरान हो गई। पुलिस को स्वजनों ने बताया कि वे बीमार थे। जबकि गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि शराब पीने से उनकी तबीयत बिगड़ी थी।

तिरहुत नहर के पास चलीं छापेमारी

घटना की सूचना पर एएसपी पश्चिमी सैयद इमरान मसूद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके में छापेमारी की। गांव के बगल से गुजरने वाले तिरहुत नहर के बांध के किनारे जमीन में दबाकर रखी गई भारी मात्रा में देसी शराब को नष्ट किया गया। इसके अलावा यहां गैस चूल्हा, केमिकल, बर्तन आदि भी बरामद हुए। कई भट्टियों को भी ध्वस्त किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.