BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : शहर के आधा दर्जन चौक-चौराहों का होगा विकास

मुजफ्फरपुर : स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहर के आधा दर्जन चौक-चौराहों को विकसित किया जाएगा। जंक्शन इम्प्रुवमेंट वर्क के तहत यातायात को सुचारु एवं सुरक्षित बनाने के लिए अघोरिया बाजार चौक, कलमबाग चौक, मिठनपुरा चौक, हरिसभा चौक, कल्याणी चौक एवं हाथी चौक का विकास किया जाएगा। स्मार्ट सिटी कंपनी इस कार्य पर 5.21 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसके लिए निविदा की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। योजना के तहत इन चौक-चौराहों पर सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएगा। पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ एवं जेब्रा क्रास का निर्माण किया जाएगा। सभी चौराहों पर शारीरिक रूप से अक्षम लोगों के लिए अलग से रैंप का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा वहां दुर्घटनाओं को कम करने के लिए साइनेंज, रोड मार्किग, रिफलेक्टर लगाया जाएगा।

शहर के इन चौराहों पर आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। जाम के कारण लोग घंटों फंसे रहते हैं। अतिक्रमण एवं यू-टर्न पर सड़क के संकीर्ण रहने के कारण जाम की समस्या और गंभीर हो जाती है। स्मार्ट सिटी की इस योजना के पूरा होने के बाद शहरवासियों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। योजना के तहत अघोरिया बाजार चौक के विकास पर 59 लाख, कलमबाग चौक पर 78 लाख, हरिसभा चौक पर 63 लाख, कल्याणी चौक पर 74 लाख, मिठनपुरा चौक पर 89 एवं हाथी चौक के विकास पर 82 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

शिविर में 117 लाभुकों को मिला पीएम सेवा निधि का लाभ

नगर निगम में शनिवार को अवकाश के बावजूद प्रधानमंत्री सेवा निधि योजना को लाभ देने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। आधा दर्जन बैंकों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में लाभुकों के आवेदन का निपटारा किया गया। शिविर में 117 लाभुकों के आवेदन को स्वीकृत किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.